अनंत चतुर्दशी के त्योहार पर दिन भर विद्युत आपूर्ति रही ठप्प
रेवती (बलिया) बीते एक सप्ताह से नगर क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति की स्थिति बद से बद्तर हो गई है। हल्की वर्षा होने पर, केबिल तार के टूट कर लटकने, ट्रांसफार्मर जलने तथा ट्रिपिंग के चलते कभी रात में तो कभी दिन में घंटों आपूर्ति बाधित रहना सामान्य बात हो गई है।
अनंत चतुर्दशी पर्व पर सुबह 8:56 बजे पर पावर प्लांट हुसेनाबाद से ब्रेक डाउन के नाम पर दिन में 1 बजे तक लगातार आपूर्ति ठप्प रही। दिन में पुनः 1.00 बजे जैसे ही सप्लाई आई महज 5 मिनट में हवा चल रहा है के नाम पर नगर क्षेत्र के सभी फिडर देर शाम तक बंद रहा। जिससे लोगों के घरों में लगे इन्वर्टर, तक बैठ गई। पेयजल आपूर्ति भी ठप्प हो गया। नगर क्षेत्र की लगभग एक लाख से अधिक आबादी प्रभावित रही।
रिपोर्ट पुनीत केशरी


No comments