Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

रसड़ा में 28 सितंबर को लगेगा वृहद रोजगार मेला, 30 से अधिक कंपनियां करेंगी भर्ती



बलिया। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। सेवा संकल्प अभियान एवं उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत रसड़ा विधानसभा क्षेत्र में एक दिवसीय वृहद रोजगार मेले का आयोजन 28 सितंबर 2026 को किया जाएगा। मेला आशीर्वाद धर्मशाला, श्रीनाथ जी मठ, रसड़ा में सुबह 10 बजे से शुरू होगा। रोजगार मेले में देशभर की विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियां और नियोक्ता प्रतिभाग करेंगे। आयोजकों के अनुसार 30 से अधिक कंपनियों/नियोक्ताओं की ओर से विभिन्न पदों पर अभ्यर्थियों का नि:शुल्क चयन किया जाएगा। इनमें सुरक्षा गार्ड, ऑपरेशन असिस्टेंट, मशीन ऑपरेटर, हेल्पर, कंस्ट्रक्शन वर्कर, सेल्स ट्रेनर, सेल्स ऑफिसर, सुपरवाइजर, टेक्नीशियन और ईवी तिपहिया चालक समेत कई पद शामिल हैं।


12 से 35 हजार रुपये तक वेतन


मेले में उपलब्ध विभिन्न पदों के लिए 12,000 से 35,000 रुपये प्रतिमाह तक के सीटीसी पर भर्ती की जाएगी। प्रतिभाग करने वाली कंपनियों में प्रमोकाश आउटसोर्सिंग सर्विस प्राइवेट लिमिटेड, अतुल ऑटो, पिलपकार्ट, केल्विन पाइप, सिल्वर कंज्यूमर इलेक्ट्रिक, ब्लिंकिट, टाटा मोटर्स, एलएंडटी, महिंद्रा, बीआईएस सिक्योरिटी गार्ड, क्वेस कॉरपोरेशन, सेफ एक्सप्रेस लॉजिस्टिक्स, अशोक लेलैंड, एमआरएफ टायर्स, लांड्री मेट, हिंदाल्को रेनुकूट, सुब्रोस और खेतीहर ऑर्गेनिक सहित अन्य कंपनियां शामिल हैं।


दुबई में रोजगार का भी अवसर


रोजगार मेले में BVG इंडिया सर्विसेज की ओर से दुबई (यूएई) में रोजगार के लिए भी रजिस्ट्रेशन कराया जाएगा। इसमें स्टील फिक्सर, शटरिंग कारपेंटर, प्लास्टर मेसन और कंस्ट्रक्शन हेल्पर जैसे जॉब रोल शामिल हैं।


आठवीं पास से स्नातक तक कर सकते हैं प्रतिभाग


मेले में अकुशल श्रमिकों के साथ आठवीं, 10वीं, 12वीं, स्नातक, परास्नातक, आईटीआई, डिप्लोमा, कौशल प्रशिक्षित और कंस्ट्रक्शन वर्कर समेत विभिन्न योग्यताधारी अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थियों को रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीयन कर अपनी शैक्षिक योग्यता के अनुसार इच्छित कंपनियों में आवेदन करना होगा। अभ्यर्थियों को 28 सितंबर को सुबह 10 बजे समस्त शैक्षिक योग्यताओं के मूल प्रमाण-पत्र एवं उनकी छायाप्रति के साथ मेला स्थल पर पहुंचना होगा। मेले में प्रतिभाग करने के लिए कोई मार्ग व्यय देय नहीं होगा। विभाग की ओर से नियोक्ताओं की रिक्तियों से संबंधित विवरण रोजगार संगम पोर्टल पर उपलब्ध कराया गया है। इच्छुक अभ्यर्थी 155330 हेल्पलाइन नंबर अथवा जिला सेवायोजन कार्यालय, बलिया से संपर्क कर विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।



रिपोर्ट त्र्यंबक पांडेय गांधी

No comments