Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

मनियर इंटर कॉलेज में छात्राओं को मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत किया गया जागरूक

 

 महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण और अधिकारों की दी गई जानकारी, हेल्पलाइन नंबरों के प्रति किया जागरूक। 



मनियर (बलिया)। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0 के तहत मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026 को मनियर इंटर कॉलेज में छात्राओं को महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण एवं उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान मनियर थाने की महिला सुरक्षा टीम (MSK) ने छात्राओं को विभिन्न महत्वपूर्ण जानकारियां दीं और उन्हें सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया।


कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को बताया गया कि किसी भी प्रकार की समस्या, उत्पीड़न या असुरक्षा की स्थिति में उन्हें चुप रहने के बजाय संबंधित हेल्पलाइन नंबरों की मदद लेनी चाहिए। साथ ही बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया गया।


📌 छात्राओं को बताए गए महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर


महिला सुरक्षा टीम ने छात्राओं को जरूरत पड़ने पर इन हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग करने की जानकारी दी।


1090 — वूमेन पावर लाइन


1076 — मुख्यमंत्री हेल्पलाइन


108 — एंबुलेंस सेवा


1930 — साइबर अपराध हेल्पलाइन


1098 — चाइल्ड हेल्पलाइन


102 — स्वास्थ्य सेवा


112 — पुलिस आपातकालीन सेवा


मनियर थाना पुलिस की इस पहल का उद्देश्य छात्राओं को महिला सुरक्षा, उनके कानूनी अधिकारों, सरकारी योजनाओं और आपातकालीन सहायता सेवाओं के प्रति जागरूक करना है, ताकि वे किसी भी विषम परिस्थिति में उचित सहायता प्राप्त कर सकें।

रिपोर्ट - मनु तिवारी

No comments