बलिया में सीएम डैशबोर्ड की खराब रैंकिंग पर डीएम सख्त सीएम डैशबोर्ड की खराब रैंकिंग पर डीएम सख्त, लापरवाह अधिकारियों को फटकार
बलिया। जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सीएम डैशबोर्ड और आईजीआरएस की समीक्षा बैठक में खराब रैंकिंग और जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर नाराजगी जताई। उन्होंने अधिकारियों को रैंकिंग सुधारने और शिकायतकर्ताओं से रोजाना संपर्क कर फीडबैक लेने के निर्देश दिए।
प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में जिले की सी रैंकिंग पर डीएम ने लोगों को सोलर पैनल लगवाने के लिए प्रेरित करने को कहा। वहीं, जननी सुरक्षा योजना, फैमिली आईडी और विश्वकर्मा सम्मान योजना की प्रगति में सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने जिले के सभी 17 ब्लॉकों में अनाथ बच्चों को चिह्नित कर मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना से लाभान्वित करने को भी कहा।
डीएम ने पंचायत भवनों में संबंधित कर्मचारियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने और निर्माणाधीन परियोजनाओं को निर्धारित समयसीमा में पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनशिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण और विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में सीडीओ आलोक कुमार, डीडीओ आनंद प्रकाश सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
रिपोर्ट त्र्यंबक पांडेय गांधी



No comments