Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

सीएचसी का रास्ता बदहाल,गड्ढो व जलजमाव से आने जाने वाले मरिजों की बढ़ी मुश्किलें





रेवती (बलिया) सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेवती जाने वाला 100 मीटर लंबा रास्ता काफी लंबे समय से क्षतिग्रस्त है। इधर लगातार हुई वर्षा के चलते पूरे रास्ते में जल जमाव हो गया है। बीच बीच में गड्ढे व कीचड़ से मरिजों व तीरमदारों को आने जाने में काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। गर्भवती महिलाओं को चोटिल होने की अंदेशा रहता है। रात्रि में एक्सीडेंटल केश आने वाले मरिजों को सर्वाधिक परेशानी झेलनी पड़ती है।

मंगलवार को पर्ची रजिस्ट्रेशन का कार्य करने वाले मिथिलेश उपाध्याय की बाईक फिसल गई। संयोग से सामान्य चोट आई है। आए दिन लोग चोटिल हो रहे हैं। ओपीडी में प्रति दिन लगभग 400 मरिज दवा ईलाज के लिए आते हैं। 

इस संबंध में चिकित्साधिकारी डॉ धर्मराज ने बताया कि विकास खंड रेवती के बीडीओ के निर्देश पर  रास्ते का सर्वे कार्य हुआ है। जल्द ही इसकी मरम्मत कार्य पूरा हो जाऐगा।






रिपोर्ट पुनीत केशरी

No comments