Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

स्वतंत्र के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर भाजपाइयों ने मनाया जश्न

बलिया। बुधवार को बासंडीहरोड रेलवे स्टेशन के ठीक सामने भारतीय जनता पार्टी के नेता पंकज कुमार पाठक क्षेत्रीय सह संयोजक एनजीओ प्रकोष्ठ भाजपा गोरखपुर व अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष पद के लिए स्वतंत्र देव सिंह के चयन पर एक दूसरे को मिठाई खिला कर खुशी मनाई और अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ ही प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया। संगठन के कार्यकर्ताओं को जब कोई जिम्मेदारी मिलती है तो हर कार्यकर्ता को गर्व होता है। पंकज पाठक ने बताया कि हमें गर्व है कि हम ऐसी पार्टी के कार्यकर्ता हैं, जहाँ लोकतंत्र जिन्दा है। कोई भी व्यक्ति कभी भी कुछ भी बन सकता है। उसे किसी विशेष परिवार का सदस्य होने की जरूरत नहीं है, सिर्फ पार्टी के लिए समर्पण होना चाहिए। इस मौके पर, अजय सिंह, विरेंद्र यादव, अर्जुन विन्द, जितेंद्र पाठक, नागेंद्र जी, बिहारी वर्मा, हरिद्वार चौबे, सुदामा सिंह, वीरेंद्र सिंह, मजहर, गुड्डू गिरी, भोला ओझा,  सोनू यादव, मंडल यादव, मुकेश कसेरा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। 


By-Ajit Ojha

No comments