Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

'आधी आबादी' को स्वच्छता के प्रति किया जागरूक



 दुबहड़, बलिया। शहीद मंगल पांडेय के पैतृक गांव नगवा में प्लास्टिक वेस्ट श्रमदान एवं स्वच्छता ही  सेवा संचार अभियान के अंतर्गत मंगलवार को गांववासियों एवं स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के साथ एक गोष्ठी का आयोजन किया गया।
 गोष्ठी को संबोधित करते हुए प्रधान मंडल संघ के अध्यक्ष विमल पाठक ने कहा कि वर्तमान समय में प्लास्टिक प्रदूषण सबसे घातक है। प्लास्टिक संबंधित सामग्री को गलने या सड़ने में सैकड़ों साल लग जाते हैं। प्लास्टिक को जलाने के बाद इस के धुएं से निकलने वाला जहरीला गैस पशु-पक्षियों, पेड़-पौधों सहित मानव के लिए बहुत नुकसानदायक हैं। इसलिए भारत से नुकसानदायक प्लास्टिक संबंधित सामग्री पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाना एकदम अनिवार्य है। 
ग्राम पंचायत अधिकारी हिमांशु चौबे ने गांव में जहां-तहां बिखरे पॉलिथीन संबंधी सामग्री को ग्रामीणों एवं स्वयं सहायता समूह के महिलाओं के मदद से निस्तारित करते हुए कहा कि प्लास्टिक संबंधित उत्पाद का हमें प्रत्येक स्थिति में बहिष्कार करना चाहिए। उन्होंने इस संबंध में ग्रामवासियों एवं महिलाओं को प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करने के प्रति जागरूक किया।

रिपोर्ट शिव जी गुप्ता

No comments