Breaking News

Akhand Bharat

एसडीएम में बाढ़ पीड़ित गांव का किया दौरा ,जानी हकीकत



रामगढ़,बलिया। मंगलवार के सुबह ही उप जिलाधिकारी बैरिया दुष्यन्त कुमार मौर्य ने बाढ़ राहत बांटने के स्थल मुरार पट्टी इण्टर कालेज पर पहुचे। बताया कि दोकटी थाना क्षेत्र के न्याय पंचायत मुरारपट्टी बाढ़ पीड़ितों के लिए मुरारपट्टी के गड़ेरिया व दामोदर पुर पूरवा के 325 परिवारों को राहत पैकेट सोमवार के दिन बाट दी गई व बाढ़ पीड़ितों के लिए 05 नाव लगाई गई है।हृदयपुर के 713 परिवारों के लिए राहत पैकेट सोमवार के दी  बाट दी गई वही 02 नाव की ब्यवस्था प्रसाशन के द्वारा की गई।
बहुआरा ग्राम पंचायत के 1425 परिवारों को राहत पैकेट सोमवार के दिन बाट दी गई साथ 12 नावों की ब्यवस्था की गई है। वही शिवपुर कपूर दियर पंचायत के 2460 परिवारों के लिए राहत पैकेट लेखपाल को उपलब्ध करा दी गई है जो बहुत जल्द बाट दी जाएगी। वही 24 नावों की ब्यवस्था प्रसाशन द्वारा उपलब्ध कराया गया है। साथ ही दलकी नम्बर एक के बाढ़ पीड़ितों के लिए 127 बाढ़ पीड़ितों का राहत पैकेट लेखपाल को उपलब्ध करा दिया गया है वही वहाँ पर एक नाव की ब्यवस्था साशन द्वारा कर दी गई है।बताया कि इलाहाबाद में पानी की घटने की सूचना है यहाँ भी बहुत जल्द पानी नीचे चला जायेगा।

रिपोर्ट रविन्द्र नाथ मिश्र

No comments