Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

गंगा की विनाश लीला: घरोें में घुसा पानी, शरणार्थी बने लोग


बलिया। गंगा के बाढ़ की विनाश लीला ने जिले के सैकड़ों गांवों को अपने गिरफ्त में ले लिया है। विकास खण्ड दुबहर के भरसर, नेतलाल के छपरा, पाण्डेयपुर, जनाड़ी तथा बेलहरी विकास खण्ड के नेमछपरा, उदवत छपरा, राजपुर, एकौना, बबुरानी, हल्दी, नंदपुर, रेयुरा, सुजानीपुर, ओझवलिया तथा हरिपुर आदि गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया है। लोग ऊंचे स्थानों पर अपने मवेशियों के साथ शरण लिए हुए है। आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी मार्ग पूरी तरह जलमग्न हो गया है। 


प्रशासन ने गांवों में नाव की व्यवस्था किया है लेकिन साधन अपर्याप्त है। बाढ़ से इन गांवों में खरीफ की फसल पूरी तौर पर चौपट हो गयी है। बुधवार को भी गंगा में बढ़ोत्तरी का क्रम बना रहा। स्थिति गंभीर बनी हुई है और ग्रामीण बाढ़ की आशंका से भययीत है। उधर, प्रशासनिक महकमा राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर चक्रमण करता दिखायी दिया। द्वाबा क्षेत्र में मुख्यमंत्री के आगमन के बाद बुधवार को प्रशासन ने वैसे तो कहीं लापरवाही न करने का मन बना लिया है। लेकिन प्रकृति के आगे सभी प्रयास बेबस बने हुए है। देखना है कि गंगा की बाढ़ से इस वर्ष कितना नुकसान होता है।


By-Ajit Ojha

No comments