Breaking News

Akhand Bharat

बस ने सात को कुचला, मृतकों में 3 महिलाएं व 4 बच्चे

             
    
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर अंतर्गत नौगढ़ में आज तड़के सड़क किनारे सो रहे सात लोगों को बस ने कुचल दिया जिससे सातों लोगों की दर्दनाक मृत्यु हो गई। मृतकों में 3 महिलाएं व 4 बच्चे शामिल हैं। ये लोग गंगा स्नान के लिए हाथरस से आए थे और रात में सड़क किनारे सो रहे थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद की घोषणा की है। जिला प्रशासन द्वारा अंतिम संस्कार के लिए 10-10 हजार की राशि उपलब्ध कराई जा रही है।  दुर्घटना के बाद चालक बस छोड़कर फरार हो गया।

No comments