Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

कलियुग में रामनाम जीवन का आधार : स्वामी हरिहरानंद जी




बाँसडीह। कलियुग में राम नाम ही जीवन का एक आधार है।प्रभु के स्मरण मात्र से ही सभी कष्ट दूर होते है, इसलिए भगवान का नाम स्मरण करते हुए अपने कर्म करते रहना चाहिए। जो शास्त्र को छोड़कर मनमानी करता है, उसे कभी शांति नहीं मिल सकती है। उक्त बातें नगर पंचायत बाँसडीह की अध्यक्षा श्रीमती रेनू सिंह  के आवास पर आयोजित अखंड हरिकीर्तन की पूर्णाहुति पर श्री श्री 1008 श्री खपड़िया बाबा के शिष्य स्वामी हरिहरानंद जी महाराज ने व्यक्त किया।



उन्होंने कहा कि सबसे पहले हनुमान जी का  स्मरण करना चाहिए। इससे दुर्गम से दुर्गम कार्य झणभर में पूर्ण होते हैं। प्रत्येक व्यक्ति लड़का, लड़की, वृद्ध, युवा सुख शांति के लिए भगवान का स्मरण करें। इस कलयुग में भगवन नाम संकीर्तन हरे राम हरे कृष्ण, कृष्ण-कृष्ण हरे हरे का स्मरण करें, कल्याण होगा। ईश्वर का विधान कभी अमंगलकारी नहीं होता। प्रारंभ में सभी महिला पुरुष स्वामी जी को पुष्प अर्पित कर आशीर्वाद लिए। 



बाबा को अंगवस्त्रम से सम्मानित किया गया। बाबा ने उपस्थित श्रद्धालजनो से कहा कि इस घोर कलियुग में सुख समृद्धि एवं भक्तो के कल्याण हेतू जनपद सहित प्रमुख नगरों एवं ग्रामसभाओं सहित 70 स्थानों पर प्रभु के नाम पर अखण्ड हरिकर्तन हो रहा है। आप लोग भी बाँसडीह में सुख समृद्धि के लिये अखण्ड हरीकृतन का आयोजन करे, प्रभुकृपा से सभी कष्ट दूर होंगे।



आयोजित हरिकीर्तन की पूर्णाहूति हवन पूजन के साथ किया गया। स्वामी जी के परम शिष्य वीरेंद्र जी ने कहा कि राम नाम से मानव को मुक्ति मिलती है। इस अवसर पर भंडारा का आयोजन किया गया। इस मौके पर बाँसडीह चेयरमैन के आवास पर शत्रुघन सिंह,अरविंद सिंह ,राजेश गुप्ता,अजीत सिंह (लाखा),राजेन्द्र सिंह,धर्मेंद्र पाण्डेय,सत्येंद्र पाण्डेय,झम्मन सिंह,जयशेर सिंह,प्रवीण सिंह,सहित बहुत सारे भक्त उपस्थित रहे। संचालन ग्रामसभा छाता से आये बाबा के परमभक्त अरविंद सिंह ने किया। इस अवसर पर काफी संख्या में श्रद्धालुजन उपस्थित रहे।



रिपोर्ट : के के पांडेय

No comments