Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

जानें क्या हुआ जब थाने में हुजूर शराब के नशे में हुए चूर


 


सहरसा। बिहार पुलिस अपने कारनामों से खूब चर्चा में रहती है। ताजा मामला बिहार के सहरसा जिले का है, जहां शराबबंदी होने के बावजूद भी दारोगा शराब के नशे में झूमते हुए नजर आए। अशोक राम बसनही थाने में दारोगा के पद पर तैनात है। शनिवार को उनको गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। शुक्रवार को दारोगा अशोक राम की वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह शरीब पिए हुए नजर आ रहे थे।
इस मामले को गंभीरता से लेते हुए शुक्रवार को ही एसपी ने दारोगा को सस्पेंड कर दिया था। इससे पहले बिहार के नवादा में भी ऐसा मामला सामने आया था, जहां थाने के मुंशी शराब के नशे में झूम रहे थे। हालांकि बाद में उनकी गिरफ्तारी हो गई। इसके अलावा दरभंगा जिले में शराब के नशे में राजद नेता सहित तीन लोगों की गिरफ्तारी हुई थी।

बता दें कि सहरसा जिले के बसनही थाने में एएसाई अशोक राम शराब के नशे में झूम रहे थे। इस पूरे घटनाक्रम का किसी ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल हुए इस वीडियो ने पुलिस महकमे का होश उड़ा दिया। घटना की जानकारी जैसे ही एसपी को मिली उन्होंने फौरन कार्रवाई करते हुए नशे में झूमने वाले एएसाई अशोक राम को सस्पेंड कर दिया।
इस मामले में पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि वीडियो वायरल होने की जानकारी मिलने के बाद इसकी जांच कराई गई, जिसके बाद एएसाई पर प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर एएसआई को पहले निलंबित किया गया। इसके बाद उसकी गिरफ्तारी हो गई। साथ ही उन्होंने बताया कि एक सप्ताह में मामले का अनुसंधान पूरा कर लिया जाएगा।


डेस्क

No comments