Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

लोक अदालत व विधिक साक्षरता शिविर आयोजित




मनियर, बलिया । घरेलू विवाद को सुलझाने व दाम्पति जीवन जीने पति पत्नी के रिश्ते अटूट रहे। इस लिए सरकारी कई संस्थाएं कार्य कर रही है टूटने वाले रिश्ते दांपत्य जीवन फिर से पटरी पर लौट आये उसके लिए लोक अदालत व विधीक साक्षारता शिविर लगायी जाती हैं। लेकिन मामूली विवाद को लेकर मनियर थाना क्षेत्र के एक गांव में  करीब 4 माह पूर्व हुए शादी के रिश्ते थाने पर दो दिन चली महापंचायतो ने पंचायत कर अग्नि के साक्षी मानकर आजिवन साथ साथ रहने के रिश्ते मिनटों में अलग कर दिया। यही नहीं पुलिस ने भी उन्हें कोई राहत नहीं दी। बल्कि आग में घी डालने का काम किया। और छोटी-छोटी आरोपों को लेकर पति-पत्नी हमेशा के लिए जुदा हो गये। मिली जानकारी के अनुसार  थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की शादी बांसडीह कोतवाली के एक गांव निवासी युवती से विगत बारह जूलाई को धूम धाम से हुई। पति पत्नी के बीच कुछ बातों को लेकर अनबन हुआ दोनों एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाने लगे। युवती का आरोप था कि पति का नाजायज संबंध अपनी भाभी से है जबकि उसके पति का आरोप था कि पत्नी नशे का सेवन  (गुल का सेवन) करती है। ल्हासा मै पत्नी को नहीं रखूंगा। इन्हीं बातों को लेकर दोनों पक्षों में मनमुटाव हुआ था जब मामला आपस में हल नहीं हुआ तो पुलिस दरबार में मामला न्याय के लिए पहुंचा। मनियर थाने पर दोनों पक्षों के बीच दो दिन चली पंचायत के बाद विगत तीस नवम्बर की शाम पंचायत ने निष्कर्ष निकला कि पति-पत्नी दोनों अलग-अलग जीवन व्यतीत करेंगे लड़का लड़की को गहने सहित नगदी पैसा वापस लौटा देगा और दोनों पक्षों की तरफ से आज के बाद इस संबंध में कोई ना तो थाने पर शिकायत करेगा और ना ही न्यायालय में जाएगा।




रिपोर्ट : राममिलन तिवारी

No comments