Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

नए वर्ष में केंद्रीय कर्मचारियों की सेलरी में होगी बढ़ोत्तरी

  


 नई दिल्ली। सातवें पे कमीशन के तहत सैलरी बढ़ोत्तरी का इंतजार कर रहे केंद्रीय कर्मचारियों को सरकार नये वर्ष में गुड न्यूज़  देने की योजना बना रही है।  मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अगली कैबिनेट मीटिंग में सरकार 50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी बढ़ोतरी को लेकर बड़ा फैसला ले सकती है। जहां सैलरी बढ़ोतरी को लेकर केंद्रीय कर्मचारियों का इंतजार जारी है, वहीं माना जा रहा है कि जनवरी 2020 में केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी मिल स कती है। केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्‍ते (Dearness Allowance) में 4% की बढ़ोतरी होने की संभावना है। अगर ऐसा होता है कि नए साल में कर्मचारियों की सैलरी में बढ़ोतरी होगी। ये बढ़ोतरी 720 रुपए से लेकर 10,000 रुपए तक हो सकती है।  बता दें कि जुलाई 2019 से अक्‍टूबर 2019 तक के महंगाई के आंकड़े सरकार ने जारी कर दिए हैं। महंगाई दर के आंकड़े सामने आने के बाद केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4 फीसदी बढ़ोतरी होने की संभावना है। अगर सरकार महंगाई भत्‍ते में इतनी बढ़ोतरी करती है तो केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में 10 हजार तक की बढ़ोतरी होगी।  अक्‍टूबर 2019 के All India Consumer Price Index के आंकड़े 325 पर पहुंच गए हैं। सितंबर के मुकाबले इस आंकड़े में 3 प्‍वाइंट ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है। जानकारों के मुताबिक अगर यहां आंकड़े नवंबर और दिसंबर में बने रहते हैं तो जनवरी 2020 में DA 21% के पार पहुंच जाएगा। वर्तमान में सरकारी कर्मचारियों का डीए 17% है, ऐसे में DA में 4% की बढ़ोतरी की संभावना है। गौरतलब है कि हर छह महीने पर सरकार AICPI के आंकड़ों के हिसाब महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी करती है। इससे पहले जनवरी से जून 2019 में AICPI इंडेक्‍स में सबसे ज्यादा की बढ़ोतरी हुई।    


डेस्क

No comments