Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

नगरावासियों के स्वागत से अभिभूत हुए भाजपा जिलाध्यक्ष



नगरा, बलिया। भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का क्षेत्र में प्रथम आगमन पर सोमवार को कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत करते हुए फूल मालाओं से लाद दिया। अपने स्वागत से अभिभूत भाजपा जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के मान सम्मान की रक्षा के लिए सदैव खड़ा रहने का संकल्प दोहराया।
               
भाजपा जिलाध्यक्ष जाय प्रकाश साहू का नगरा आते समय सलेमपुर, बछईपुर, गोठाई आदि चट्टियों पर फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। नगरा पहुंचते ही क्षेत्र के सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पीएम, सीएम तथा प्रदेश अध्यक्ष के साथ जिलाध्यक्ष का जिंदाबाद का नारा लगाते हुए गाजे बाजे के साथ स्वागत किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष श्री साहू जगह जगह मन्दिरो एवं शिवालयों में मत्था टेकने के बाद पूजा अर्चना किए। मालीपुर में बूथ अध्यक्ष शशि चौरसिया के घर पहुंचकर जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के उत्साह को दुगुना कर दिया। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने कहा कि वह कार्यकर्ताओं के उत्साह एवं स्वागत से काफी अभिभूत है।


उन्होंने कार्यकर्ताओं के मान सम्मान व गरिमा को हमेशा उच्चा स्थान देने का वादा किया। मण्डल अध्यक्ष अरविंद नारायण सिंह, मनोज भारती, गीता शरण सिंह,पूर्व मंडल अध्यक्ष देवनारायण प्रजापति, अशोक गुप्ता, प्रमोद पाठक, प्रमोद सिंह  पप्पू, जय प्रकाश जायसवाल, गुड्डू पांडेय, डॉ डीएन प्रसाद, पंचम गुप्ता, राजू सोनी, प्रिंस गुप्ता, अमरेन्द्र सोनी, भाजयुमो महामंत्री रामायण ठाकुर,राम करन सिंह, धर्मराज सिंह विक्की, भाजयुमो अध्यक्ष फतेह बहादुर सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।





रिपोर्ट : संतोष द्विवेदी

No comments