Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष का भव्य स्वागत



बैरिया (बलिया): भाजपा मंडल अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह व नगर पंचायत रेवती के अध्यक्ष प्रतिनिधि कनक पांडेय के नेतृत्व में क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू को उनके रानीगंज स्थित आवास पर रविवार को माल्यार्पण कर स्वागत किया तथा बधाई दी। वहीं अध्यक्ष श्री साहू ने आश्वस्त किया की किसी भी भाजपा कार्यकर्ता की उपेक्षा नहीं की जाएगी होगी। समर्पित व सक्रिय कार्यकर्ताओं का सदैव सम्मान करूंगा। इस मौके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष कौशल सिंह, भाजपा नेता रंजन सिंह, राजेश गुप्ता, कुंदन पांडेय, पूर्व सभासद अनिल कुमार केशरी आदि मौजूद रहे।
इसके पहले नवनियुक्त जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू का स्वागत बैरिया में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा गाजेबाजे के साथ किया गया। जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं के अलावा रानीगंज उद्योग व्यापार मंडल के सदस्य मौजूद थे।




रिपोर्ट : धीरज सिंह

No comments