Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

नागरिकता संशोधन बिल से किसी को डरने की जरूरत नहीं : केतकी सिंह



सुखपुरा(बलिया) : स्थानीय कस्बे में सीएए के समर्थन में यहां शनिवार को प्रबुद्ध जनों की बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा नेत्री केतकी सिंह ने कहा कि नागरिकता संशोधन बिल से किसी को डरने की जरूरत नहीं है।यह कानून नागरिकता देने के लिए है न की लेने के लिए।विपक्षी दल लोगों को विशेषकर अल्पसंख्यकों को गुमराह कर अपना वोट बैंक मजबूत करने में लगा है।यह कानून अफगानिस्तान, पाकिस्तान और बांग्लादेश में सताए गए अल्पसंख्यकों यथा हिंदू,सिख,इसाई,पारसी,जैन,बौद्ध को नागरिकता देने के लिये है।हिंदुस्तान में मुसलमान सबसे ज्यादा महफ़ूज हैं।उनके सामाजिक,धार्मिक और संवैधानिक अधिकार यहां पत्थर की लकीर की तरह मजबूत है। टुकड़े-टुकड़े गैंग की राजनीति करने वाले बौखलाहट में बेसिर पैर की बातें कर रहे हैं।बैठक को राजू वारसी ने भी  संबोधित किया।कहा कि मुसलमानों को किसी के बहकावे में नहीं आना है। इस मौके पर भारत सरकार द्वारा जारी नागरिकता संशोधन कानून से संदर्भित बुकलेट भी वितरित किया गया। बैठक में बलिया में 13 जनवरी को आयोजित रैली में अधिकाधिक संख्या में जाने का संकल्प लिया गया। इमरान अंसारी,घनश्याम राजभर,सुभाष,राहुल सिंह,दीपक शुक्ला,प्रकाश उपाध्याय आदि मौजूद रहे।अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष प्रमोद सिंह बुच्चू एवं संचालन बसंत सिंह ने किया।




रिपोर्ट - अनिल सिंह

No comments