बदला बदला नजर आया गुरुवार को गोपालपुर का नजारा
रामगढ़, बलिया। सुबे के महामहिम राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के प्रस्तावित 27 जनवरी के गंगा यात्रा कार्यक्रम के लिए गंगा नदी के गोपालपुर घाट पर हो रहे तैयारियों का जायजा गुरुवार को डी आई जी आजमगढ़ सुबास चंद्र दुबे व पुलिस अधीक्षक देवेंद्र नाथ पहुंच कर लिया। इस दौरान उन्होंने हर विभाग के अधिकारियों को और काम में तेजी लाने का दिशा निर्देश दिया। कहा कि काम में कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बताते चलें कि बुधवार की शाम जिले के पुलिस कप्तान देवेंद्र नाथ ने गोपालपुर गंगा घाट का निरीक्षण किया था ।जहां पर कोई भी कर्मचारी मौजूद नहीं रहा। इसको लेकर के पुलिस कप्तान काफी गंभीर दिखे। जिसका असर गुरुवार को देखने को भी मिला। कोई हेलीपैड बनाते तो कोई कार्यक्रम के लिए मंच की तैयारी करते ।तो कोई चबूतरे का निर्माण कराते। तो बाढ़ विभाग नदी के समीप यज्ञ मंडप व रास्ते का स्लोपिंग के कार्य कराते दिखा। साथ गंगा नदी में पंपिंग सेट लगाकर पानी का छिड़काव का काम भी शुरू हो गया ।यही नहीं मुख्य मार्ग से लेकर गोपालपुर गंगा घाट तक अविरल गंगा निर्मल गंगा का स्लोगन स्कूलों पर लिखता नजर आया तो वही गंगा के बाढ़ में बह गए संपर्क मार्गो पर भी मिट्टी डालकर सड़क बनाते मजदूर दिखे।
रथ
गुरुवार के दिन चारों तरफ नजारा बदला-बदला ही नजर आ रहा था। राष्ट्रीय राजमार्ग पर गड्ढा की भराई तो राम भरोसे है। लेकिन सफाई कर्मी पटरियों के दोनों तरफ उगे घासो को काटते नजर आए। इस मौके पर एडिशनल एसपी संजय कुमार सी ओ बेरिया अशोक कुमार सिंह एस ओ बेरिया संजय कुमार त्रिपाठी एस ओ हल्दी सत्येंद्र कुमार राय ग्राम प्रधान मनोज कुमार यादव आदि लोग मौजूद रहे।
उधर क्षेत्रीय क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र सिंह ने पहुंचकर कार्यों का निरीक्षण किया। साथ ही कार्यों में और तेजी लाने का दिशा निर्देश दिया। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा कि क्षेत्रीय जनता का भी दुख दर्द महामहिम राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के समक्ष रखूंगा साथ ही गंगा यात्रा को सफल बनाने के लिए हर लोगों से बढ़ चढ़कर की सहभागिता जताने के लिए अपील किया।
रिपोर्ट रविंद्र नाथ मिश्र


No comments