Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

11 जून का राशिफल: इन राशियों को मिलेगी आज सफलता, दूर होगा तनाव



मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

पैसों के मामले में आज का दिन शुभ रहेगा। आपको आर्थिक लाभ मिलने की प्रबल संभावना है। हालांकि आपको अपने आर्थिक फैसले सोच समझकर लेने की जरूरत है क्योंकि आप भली-भांति जानते हैं कि यह फायदा आपको बहुत ही कठिन परिश्रम के बाद मिला है। कामकाज की बात करें तो आज आप पर काम का अधिक दबाव नहीं रहेगा और आप शांति से अपने सभी कार्य निपटाएंगे। आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आपकी कोई महत्वपूर्ण चर्चा भी हो सकती है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। जीवनसाथी का मूड बहुत ही अच्छा रहेगा और आप एक दूसरे के साथ ज्यादा समय बिताना पसंद करेंगे। सेहतमंद रहने के लिए आपको अपने खाने-पीने की आदतों में कुछ बदलाव करना होगा।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 27

शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक



वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

छोटी-छोटी बातों को लेकर ज्यादा तनाव लेने से बचें अन्यथा आपकी मानसिक शांति भंग हो सकती है। इस समय आपको अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर ध्यान देने की जरूरत है। बेवजह की बातों को सोचकर आप अपना कीमती समय नष्ट ना करें। कामकाज की बात करें तो आपका गुस्सैल स्वभाव आज आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है। दफ्तर में बॉस के साथ बहसबाजी हो सकती है। बेहतर होगा आप अपने शब्दों का ध्यान रखें, नहीं तो आपके हाथ केवल पछतावा ही लगेगा। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। आपकी जमा पूंजी में इजाफा होने की प्रबल संभावना है। अपने वैवाहिक जीवन में सुख और शांति बनाए रखने के लिए आपको अपने जीवनसाथी का सम्मान करना होगा। साथ ही आपको उनके साथ नरमी से पेश आने की जरूरत है। सेहत की बात करें तो आज पैरों से जुड़ी तकलीफ हो सकती है।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 9

शुभ समय: सुबह 8:45 से दोपहर 2:20 तक



मिथुन (मई 20 से जून 20):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो आज आपके काम में कुछ रुकावटें आ सकती हैं। हालांकि आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि यह सब अस्थाई है जल्द ही आपकी परेशानी दूर होगी। आज सहकर्मियों के साथ भी कुछ तनाव संभव है। आप व्यापार करते हैं तो काफी दिक्कतों के बाद आज आखिरकार कोई बड़ी डील पक्की होने की प्रबल संभावना है। आज आप घरेलू मुद्दों पर भी ध्यान दे पाएंगे। घर में चल रहे किसी विवाद का अंत करने के लिए आप कुछ महत्वपूर्ण निर्णय भी ले सकते हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार आने से आपकी चिंता दूर होगी। हालांकि आपको अपनी सेहत का भी पूरा ध्यान रखना चाहिए। यदि छोटी मोटी समस्या आ रही है तो उसे नजरअंदाज करने की गलती न करें।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 40

शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक



कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

काफी प्रयासों के बाद भी यदि आपका कोई काम नहीं बन पा रहा है तो आज का दिन आपके लिए राहत भरा साबित हो सकता है। किसी न किसी की मदद से आज आपका काम पूरा हो जाएगा। नौकरी करने वाले जातकों को दफ्तर में कानाफूसी से बचने की सलाह दी जाती है। दूसरों की खामियां निकालने की जगह अगर आप खुद के काम पर ध्यान देंगे तो बेहतर होगा। आर्थिक मोर्चे पर दिन खर्चीला रहेगा। न चाहते हुए भी आज आपका काफी पैसा खर्च होगा। पारिवारिक जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी। आपके भाई या बहन को कोई बड़ी सफलता मिल सकती है जिससे आप काफी प्रसन्न रहेंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल रहेगा।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 20

शुभ समय: शाम 4:45 से रात्रि 8 बजे तक



सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

यदि वैवाहिक जीवन में तनाव चल रहा है तो आपसी संवाद से आपके रिश्ते में सुधार आ सकता है। बेहतर यही होगा कि आप अपने प्रिय से आज खुलकर बात करें और सारी गलतफहमियां दूर करने की कोशिश करें। आप दोनों को एक दूसरे के प्रति थोड़ा अधिक विश्वास रखने की जरूरत है। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन सामान्य रहेगा। आप नौकरीपेशा हैं तो समय से पहले ही आप अपने काम पूरे कर लेंगे जिससे खुद के लिए भी आपको कुछ समय मिलेगा। पैसों की स्थिति में उछाल आ सकता है। लंबे समय से चल रहा आपका कोई आर्थिक प्रयास फलीभूत होने की प्रबल संभावना है। आज आप कुछ लंबित बिलों का भुगतान भी कर सकते हैं। सेहत की बात करें तो आज आपको मानसिक शांति की अनुभूति होगी और शारीरिक रूप से भी आप काफी फुर्तीले रहेंगे।

शुभ रंग: हल्का पीला

शुभ अंक: 16

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 8:45 तक



कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा। यदि आप किसी बदलाव के बारे में सोच रहे हैं तो अपने बॉस से बात करने के लिए दिन अच्छा है। वहीं दूसरी ओर अगर आप व्यापार करते हैं और एक के बाद एक आपको कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है तो इस समय आपको हिम्मत से काम लेने की जरूरत है। परिस्थिति में जल्द सुधार आएगा और आपका कारोबार एक बार फिर तेजी पकड़ेगा। पारिवारिक जीवन में आज कुछ उथल पुथल रहेगी। आपके लापरवाह रवैये के कारण आपको परिजनों की आलोचनाओं का सामना करना पड़ सकता है। आज आपके माता-पिता आपसे नाखुश रहेंगे। पैसों की बात करें तो बिना सोचे समझे खर्च करने की आपकी आदत आज आपको किसी बड़ी मुसीबत में डाल सकती है।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 25

शुभ समय: दोपहर 3 से शाम 4:20 तक



तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

वैवाहिक जीवन में तनाव बढ़ सकता है। जीवनसाथी का बर्ताव आपके प्रति कुछ ठीक नहीं रहेगा। बेहतर होगा कि आप खुद को शांत रखें अन्यथा आप अपनी मानसिक शांति खो बैठेंगे। कामकाज की बात करें तो नौकरी हो या व्यापार आज का दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहेगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो खुद पर जरूरत से ज्यादा काम का दबाव न डालें अन्यथा इससे आपका काम ही नहीं निजी जीवन भी प्रभावित हो सकता है। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी। आपको बचत पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है ताकि जल्द से जल्द कर्जों से छुटकारा मिल सके। स्वास्थ्य का मामला आज कुछ गड़बड़ रहेगा। गले से जुड़ी तकलीफ हो सकती है।

शुभ रंग: गहरा हरा

शुभ अंक: 5

शुभ समय: दोपहर 3:30 से शाम 7:55 तक



वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

आज आपका आत्मविश्वास कुछ कमजोर पड़ सकता है। काफी प्रयासों के बाद भी उम्मीद के अनुसार परिणाम न मिलने से आप काफी निराश रह सकते हैं। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपको कार्य के पैटर्न में कुछ बदलाव करने की जरूरत है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज उचित सलाह लेकर ही अपने महत्वपूर्ण व्यवसायिक निर्णय लेने चाहिए ताकि नुकसान की कोई गुंजाइश न रहे। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। माता पिता का समर्थन और आशीर्वाद मिलेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में प्यार बना रहेगा। विषम परिस्थितियों में आपके प्रिय आपके साथ खड़े रहेंगे। यदि एकदूसरे के साथ ज्यादा समय बिताने का मौका मिले तो उसे हाथ से जाने न दें। सेहत की बात करें तो आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 21

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक



धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

यदि आप अपनी सेहत को लेकर परेशान थे तो आज आपके स्वास्थ्य में सुधार आने की संभावना है। हालांकि अभी आपको पर्याप्त आराम की जरूरत है इसलिए जरा सी भी लापरवाही न करें। व्यापार से जुड़े जातकों को सरकार के नियमों का उल्लंघन करने से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आज आप किसी बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं और आपको आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। नौकरीपेशा जातकों को अपने सहकर्मियों की आलोचना करने से बचना होगा। दूसरों पर हावी होने की गलती न करें। पैसों के मामले में आज का दिन खर्चीला रहेगा। दोस्तों को खुश करने के लिए आप कुछ ज्यादा ही पैसे खर्च कर सकते हैं। ऐसा करके आप खुद के लिए परेशानी खड़ी कर रहे हैं।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 28

शुभ समय: सुबह 9 बजे से दोपहर 2:45 तक



मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

घर का वातावरण बहुत ही अच्छा रहेगा। लंबे समय बाद आप परिजनों के साथ शांत और सुकून भरा दिन गुजार पाएंगे। यदि जीवनसाथी किसी बात को लेकर आपसे नाराज हैं तो उन्हें मनाने के लिए दिन अच्छा है। बेहतर होगा आप अपने प्रिय के लिए आज कोई बढ़िया सरप्राइज प्लान करें। आर्थिक मोर्चे पर दिन अच्छा रहेगा। धन प्राप्ति का योग बन रहा है। अगर आप निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो आज आपके पास कुछ अच्छे विकल्प हो सकते हैं। अगर आप व्यापार करते हैं और बड़ा आर्थिक लाभ चाहते हैं तो आपको धैर्य से काम लेना होगा। इस समय जल्दबाजी आपके लिए नुकसानदेह साबित हो सकती है। नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। काम अधिक रहेगा लेकिन आप पूरे आत्मविश्वास और ईमानदारी से समय पर अपने काम पूरे कर पाएंगे। सेहत आपकी अच्छी रहेगी और आज आप काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 12

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 7 बजे तक



कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

नौकरी करने वाले लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। उच्च अधिकारियों के साथ सहकर्मियों का भी पूरा सहयोग आपको मिलेगा। आपका काम समय पर पूरा होगा और आप अपने लंबित कार्यों पर भी ध्यान दे पाएंगे। वहीं व्यापारी वर्ग को भी आज लाभ मिलने की प्रबल संभावना है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। आज आप सोच समझकर खर्च करेंगे और आपका बजट भी संतुलित रहेगा। वहीं दूसरी ओर आज उधार देने से आपको बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपका पैसा लंबे समय के लिए अटक सकता है। जीवनसाथी के साथ छोटी मोटी अनबन हो सकती है। अगर आप शांति से काम लेंगे तो शाम तक सब कुछ सामान्य हो जाएगा। स्वास्थ्य के मामले में आपको सतर्क रहने की जरूरत है। यदि आपको सर्वाइकल की दिक्कत है तो आज आपकी समस्या बढ़ सकती है।

शुभ रंग: गहरा पीला

शुभ अंक: 2

शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक


मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

ज्यादा तनाव लेने या क्रोध करने से आज आपका स्वास्थ्य बुरी तरह से प्रभावित हो सकता है। अगर आप ब्लड प्रेशर के मरीज हैं तो आज आपको अपना अधिक ध्यान रखने की जरूरत है। आप नौकरी करते हैं तो आज उच्च अधिकारी आपके साथ सख्ती से पेश आ सकते हैं। बेहतर यही होगा कि आप काम के प्रति आज किसी भी तरह की लापरवाही न करें। व्यापारियों को निवेश करने से बचने की सलाह दी जाती है। वहीं व्यापार करने वाले लोगों को अपने पार्टनर के सुझावों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। परिजनों के साथ रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी। जीवनसाथी की ओर से आपको कोई खास तोहफा मिल सकता है।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 5

शुभ समय: शाम 6:15 से रात्रि 9 बजे तक





डेस्क



No comments