Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

क्या कहते हैं किस्मत के सितारे: 19 जुलाई के राशिफल में जानें आज का दिन किसके लिए रहेगा शुभ और अशुभ


मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

आज दिन की शुरुआत काफी अच्छी होगी। मन शांत रहेगा और आप काफी अच्छा महसूस करेंगे। कामकाज की बात करें तो अगर आप नौकरी करते हैं तो आज कार्यभार कम रहेगा। यदि आपका कोई काम बीच में अटक जाता है तो आपको निराश होने की जरूरत नहीं है। आज आपको कुछ नया सीखने को मिलेगा। व्यापारियों को छोटा-मोटा लाभ मिल सकता है। आप जिस अवसर का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे, आज उसके प्राप्त होने की प्रबल संभावना है। इससे आपका कारोबार नया मोड़ लेगा। पारिवारिक जीवन में अनुकूलता बनी रहेगी। हालांकि आज आपको अपने परिवार के साथ अधिक समय बिताने की कोशिश करनी चाहिए। बच्चे आज आपसे कोई बड़ी मांग कर सकते हैं। स्वास्थ्य के मामले में दिन अच्छा रहेगा।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 10

शुभ समय: सुबह 9:55 से दोपहर 3 बजे तक



वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

नौकरीपेशा जातकों को अपनी मेहनत का अच्छा फल मिलने की प्रबल संभावना है। पिछले कुछ समय से जिस तरह आप लगातार मेहनत कर रहे हैं उसे देखते हुए आपके वरिष्ठ अधिकारी आपके वेतन में वृद्धि करने का फैसला कर सकते हैं। अगर आप व्यापार करते हैं तो आज आपको कोई बड़ा लाभ हो सकता है। कपड़ों का व्यापार करने वाले जातकों को जबरदस्त मुनाफा मिलने के आसार हैं। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ सैर सपाटे का मौका मिल सकता है। हालांकि इस वैश्विक महामारी को देखते हुए आपको उचित सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। पैसों की स्थिति संतोषजनक रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आप काफी तरोताजा महसूस करेंगे।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 24

शुभ समय: शाम 7 बजे से रात्रि 10 बजे तक



मिथुन (मई 20 से जून 20):

घर के बड़े आपके रवैये से आज नाखुश रहेंगे। बेहतर होगा आप उनके साथ ज्यादा समय बिताने की कोशिश करें ताकि वे उपेक्षित महसूस न करें। कामकाज की बात करें तो यदि आप किसी भी दुविधा में हैं तो सोच समझकर ही आगे बढ़ने का रास्ता चुनें। जल्दबाजी में कोई भी गलत फैसला न लें। जीवनसाथी का मूड ज्यादा अच्छा नहीं रहेगा। ऐसे में परिस्थिति चाहे जैसी भी हो बहसबाजी और टकराव से बचें। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी। आज आप अपने तयशुदा बजट के अनुसार ही खर्च करेंगे। स्वास्थ्य की बात करें तो यदि हड्डियों से संबंधित कोई दिक्कत है तो अपने डॉक्टर से जरूर सलाह लें।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 11

शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक



कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

कामकाज के मोर्चे पर आज कुछ बदलाव संभव है। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपको मनचाहा ट्रांसफर या पद की प्राप्ति हो सकती है। वहीं दूसरी ओर अगर आप विदेश में नौकरी पाने की कोशिश कर रहे हैं तो इस समय आपके हाथ निराशा ही लगेगी। व्यापारियों के लिए यह समय बेहद महत्वपूर्ण है। यदि आप कोई काम हाथ में लेने की सोच रहे हैं तो पहले आपको अपने अधूरे कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने की कोशिश करनी चाहिए। आपको अपना हर काम बेहतरीन तरीके से पूरा करने की जरूरत है। निजी जीवन में आज किसी तरह की समस्या नही आएगी। रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। आज पिता की ओर से आपको आर्थिक मदद मिल सकती है। सेहत की बात करें तो आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा लेकिन जीवनसाथी की सेहत को लेकर आपको कुछ चिंता रहेगी।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 4

शुभ समय: सुबह 7:15 से दोपहर 2 बजे तक



सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

आपको अपने महत्वपूर्ण निर्णय लेने में आज कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। ऐसे में आपको अपने किसी करीबी की मदद लेनी चाहिए। जल्दबाजी में लिए गए फैसलों का नतीजा अक्सर गलत साबित होता है। कामकाज की बात करें तो दफ्तर का माहौल आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। आपके बॉस आपके काम से ज्यादा खुश नहीं रहेंगे। ऐसे में आपको ध्यानपूर्वक अपने कार्य करने होंगे अन्यथा आज आप बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। आर्थिक मामलों को आप गंभीरता से लेंगे। इस समय आपको लंबे समय तक होने वाले आर्थिक फायदे के बारे में सोचना चाहिए। पारिवारिक जीवन की बात करें तो घर के कुछ सदस्यों के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। सेहतमंद रहने के लिए पौष्टिक आहार के साथ पर्याप्त आराम भी करें।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 31

शुभ समय: दोपहर 12:10 से शाम 6 बजे तक



कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कामकाज के मोर्चे पर यदि परेशानियां आ रही हैं तो ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि जल्द ही आपकी ये सारी परेशानियां दूर हो जाएंगी। आप बस धीरज रखें। पैसों के मामले में आज आपको बड़ी सफलता मिल सकती है। आर्थिक लाभ हो सकता है। यदि आप इसी तरह सोच समझकर अपने आर्थिक फैसले लेते रहेंगे तो धीरे धीरे पैसों से जुड़ी समस्याओं का अंत होगा। यदि घर में अशांति है तो आपको माहौल ठीक करने की कोशिश करनी चाहिए। बेहतर होगा आज आप परिजनों से बातचीत के द्वारा इस मसले का हल ढूंढने का प्रयास करें। सेहत आपकी कमजोर रहेगी। आज ज्यादा भगदौड़ करने से बचें।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 5

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 9 बजे तक



तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

आज आप काफी ऊर्जावान और सकारात्मक महसूस करेंगे। आपका आत्मविश्वास मजबूत रहेगा और आप अपने कार्यों को पूरा करने के लिए जमकर मेहनत करेंगे। अगर आप नौकरी करते हैं तो अच्छा यही होगा कि आप अपने सहकर्मियों के साथ मिलजुल कर काम करें। वहीं दूसरी ओर अगर आप व्यापार करते हैं और व्यवसायिक निर्णयों को लेकर आपके मन में कुछ दुविधाएं हैं तो आपको जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। आप कुछ समय इंतजार करें या फिर अपने क्षेत्र से जुड़े किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लें। जल्द ही आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलेगा। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन सामान्य रहने के आसार हैं।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 15

शुभ समय: सुबह 10:10 से दोपहर 3:15 तक



वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

अगर आप खुद को मानसिक रूप से मजबूत रखना चाहते हैं तो आपको नकारात्मक विचारों से दूर रहना होगा। नौकरीपेशा जातकों को आज विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। अपने सहकर्मियों की गलतियां निकलने से बचें अन्यथा आपकी यह गलती आप पर भारी पड़ सकती है। वहीं दूसरी ओर अगर आप अपना कारोबार आगे बढ़ाने की योजना बना रहे हैं तो मौजूदा हालात को देखते हुए ही कोई भी फैसला लें। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल अच्छा रहेगा। सेहत की बात करें तो आज सिर दर्द, थकान और अनिद्रा की समस्या हो सकती है।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 3

शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 11:05 तक



धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

आज का दिन आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण रहेगा। कामकाज से जुड़ी किसी बड़ी समस्या का आज समाधान हो सकता है। व्यापार करने वाले जातकों को आज अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। निजी जीवन की बात करें तो अगर आप शादीशुदा हैं तो जीवनसाथी के साथ आपका लगाव बढ़ेगा। आप महसूस करेंगे कि आपके प्रिय आपसे कितना प्रेम करते हैं। आज आप अपनी संतान से जुड़ा कोई फैसला भी ले सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन थोड़ा धीमा रहेगा। आपको सुस्ती और आलसपन महसूस हो सकता है लेकिन आपको अपने समय की कीमत को समझना होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 27

शुभ समय: सुबह 7:45 से शाम 4:30 बजे तक



मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

अगर आज आप संतुलित व्यवहार नहीं करेंगे तो खुद को परेशानियों में घिरा हुआ पाएंगे। शांत रहकर आप आने वाली मुसीबत से बच सकते हैं। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। जीवनसाथी का बर्ताव आपके प्रति बहुत ही अच्छा रहेगा और आपको खास होने का अनुभव कराएगा। कामकाज की बात करें तो आप काफी संतुष्ट रहेंगे। अगर आप व्यापार करते हैं तो आज अच्छे फायदे की उम्मीद कर सकते हैं। पैसों की बात करें तो हाथ खोलकर खर्च करने से बचें। भविष्य की परेशानियों से निपटने के लिए आपको आर्थिक मामलों में सोच समझकर अपने फैसले लेने होंगे। स्वास्थ्य की बात करें तो चुस्त और फुर्तीला रहने के लिए आपको रोजाना व्यायाम करते रहना चाहिए। साथ ही खाने पीने में भी कुछ सावधानियां बरतें।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 26

शुभ समय: दोपहर 3 बजे से रात्रि 8 बजे तक



कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

आपको अपना दिमाग शांत रखना होगा। बेहतर यही होगा कि आप अपनी सारी चिंताएं भूलकर खुद पर ध्यान दें। बेवजह की बातों से दूर रहें और शांति से अपनी परेशानियों का हल ढूंढने की कोशिश करें। किसी कारणवश यदि आप अपने जीवनसाथी से दूर हैं तो आज आप उन्हें बहुत मिस करने वाले हैं। ऐसे में आप फोन या इंटरनेट के माध्यम से उनसे जुड़े रहने की कोशिश करें। पैसों की बात करें तो यदि आप आर्थिक नुकसान से बचना चाहते हैं तो वित्तीय लेन देन जरा संभलकर करें। व्यापार से जुड़े लोगों को आज कोई सौदेबाजी करने का मौका मिल सकता है। हालांकि इस समय अगर आप उधार में माल देते हैं तो आपके लिए मुश्किल हो सकती है।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 18

शुभ समय: सुबह 7:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक



मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

आर्थिक तौर पर आपका दिन बेहतर साबित होगा। पैसों को लेकर आप चिंता मुक्त रहेंगे। अगर आप नया घर या वाहन खरीदने की योजना बना रहे हैं तो इसके लिए समय अनुकूल है। नौकरीपेशा जातकों का दिन लाभदायक रहेगा। आपको आर्थिक लाभ हो सकता है। आज आपको बोनस मिलने की संभावना है। आपकी मेहनत को काफी सराहना मिलेगी। अगर आप व्यापार करते हैं तो आज आपको कोई नया आर्डर मिल सकता है। हालांकि आपको समय का खास ध्यान रखना होगा अन्यथा बाजार में आपकी प्रतिष्ठा धूमिल हो सकती है। वैवाहिक जीवन में आज आपको कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। बेवजह अपने प्रिय पर शक करने से बचें। यदि मन मे कोई बात है तो खुलकर कहें। सेहत की बात करें तो आज का दिन सामान्य रहेगा।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 12

शुभ समय: शाम 5:20 से रात्रि 9:30 बजे तक




डेस्क

No comments