Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

26 जुलाई का राशिफल: आज इन राशि वालों पर बरसेगी माँ लक्ष्मी की कृपा







मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

आज आलस बिल्कुल न करें खासतौर पर दफ्तर के कार्यों को करते समय इस बात का खास ध्यान रखें। आज आपको तेजी से अपने सभी कार्य पूरे करने होंगे। अगर आप व्यापार करते हैं तो आपके प्रतिद्वंदी आपको कड़ी टक्कर दे सकते हैं। ऐसे में आपको एक बेहतर योजना के अनुसार ही अपने सभी कार्य करने चाहिए। अपने बड़े संपर्कों से लाभ मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ आज कुछ कहासुनी हो सकती है। आप दोनों के बीच वैचारिक मतभेद संभव है। इस तरह की परिस्थिति में आपको समझदारी दिखाते हुए बात को खत्म करने की कोशिश करनी चाहिए। मानसिक तनाव के कारण आपका काम भी प्रभावित हो सकता है। पैसों की स्थिति संतोषजनक रहेगी। आज किसी तरह की वित्तीय समस्या नहीं आएगी।

शुभ रंग: गहरा लाल

शुभ अंक: 6

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से रात्रि 9:45 तक



वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

आज का दिन आपके लिए सामान्य से बेहतर रहेगा। सबसे पहले बात करते हैं आपके स्वास्थ्य की तो सेहत में सुधार आने से आप काफी अच्छा महसूस करेंगे। अगर आप नौकरी करते हैं तो कार्यभार अधिक रहेगा। हालांकि सहकर्मियों की मदद से आज सभी कार्य सरलता से पूरे हो जाएंगे इसलिए आप ज्यादा चिंता न करें। व्यापारियों को आज आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। बेहतर होगा पैसों के मामले में आप सोच समझकर ही अपना कदम आगे बढ़ाएं। पारिवारिक जीवन में कलह संभव है। माता पिता आपसे नाखुश रह सकते हैं। मुमकिन है वे आपके किसी फैसले का समर्थन न करें। ऐसे में आपको जोश से नहीं बल्कि होश से काम लेना चाहिए।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 35

शुभ समय: सुबह 9 बजे से रात्रि 8:45 तक



मिथुन (मई 20 से जून 20):

व्यापारियों को आज कुछ नुकसान उठाना पड़ सकता है। बेहतर होगा आज आप कोई बड़ा आर्थिक लेन देन न करें। यदि कई प्रयासों के बाद भी व्यवसायिक स्थिति में सुधार नहीं आ रहा है तो आपको अपनी योजनाओं पर दोबारा गौर करने की जरूरत है। अगर आप नौकरी करते हैं और दफ्तर में आपको कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है तो आपको अपने वरिष्ठ अधिकारियों से बात करनी चाहिए। इस तरह तनाव में काम करने से आपके प्रदर्शन में गिरावट आ सकती है। निजी जीवन की बात करें तो परिजनों और मित्रों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। विपरीत परिस्थितियों में आपके अपने आपके साथ खड़े रहेंगे। स्वास्थ्य की बात करें तो ज्यादा तनाव लेकर आप अपनी सेहत कमजोर न करें।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 12

शुभ समय: शाम 6:20 से रात्रि 10 बजे तक



कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

दफ्तर में आपके बॉस के साथ किसी महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा हो सकती है। ऐसे में आप खुलकर और पूरे आत्मविश्वास के साथ अपना पक्ष रखें। अगर आप अपने बॉस को प्रभावित करने में सफल होते हैं तो इसका फायदा जल्द ही आपको मिलेगा। वहीं दूसरी ओर यदि हाल ही में आपने कोई नया व्यापार शुरु किया है तो आज के दिन आपको जबरदस्त मुनाफा मिल सकता है। पैसों की बात करें तो आज का दिन आपके लिए मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। यदि आपने बैंक से लोन ले रखा है तो आज आपको रिमाइंडर मिल सकता है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। जीवनसाथी के साथ संबंध प्रगाढ़ होंगे। इसके अलावा माता-पिता का भी सहयोग आपको मिलेगा।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 7

शुभ समय: शाम 7 बजे से रात्रि 9:25 तक



सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहेगा। आपको कोई बड़ी उपलब्धि प्राप्त हो सकती है। इसे आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। दफ्तर में अपने सहकर्मियों की मदद करने का मौका आपको मिलेगा। मिलजुल कर काम करने की आपकी आदत से आपके वरिष्ठ अधिकारी काफी प्रभावित होंगे। छोटे व्यापारियों के लिए आज का दिन बेहद लाभदायक रहेगा। आपको आर्थिक फायदा हो सकता है। घर का माहौल काफी अच्छा रहेगा। घर के सभी सदस्यों का सहयोग आपको मिलेगा। यदि आपके घर में कोई बुजुर्ग है तो इस समय आपको उनकी सेहत का अधिक ध्यान रखने की जरूरत है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो ज्यादा भागदौड़ करने से बचें। नसों में खिंचाव को लेकर आज आप परेशान रहेंगे।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 19

शुभ समय: सुबह 5:15 से दोपहर 1 बजे तक



कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

यदि आज आपके पास कोई मदद की उम्मीद लेकर आए तो उसे निराश न करें। आपकी सहायता किसी को बड़ी मुसीबत से बाहर निकाल सकती है। कामकाज की बात करें तो आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में आपको अपने बेहतरीन प्रदर्शन के लिए वरिष्ठ अधिकारियों की ओर से ढेर सारी तारीफें मिलेंगी। आज कार्यभार अधिक रहने के कारण आपको ओवरटाइम भी करना पड़ सकता है, लेकिन आप मेहनत करने में पीछे नहीं हटेंगे। व्यापारियों के लिए दिन सामान्य रहेगा। पारिवारिक जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ता मधुर होगा। आपके प्रिय का रोमांटिक अंदाज आज आपको चकित कर देगा। सेहत की बात करें तो आज किसी तरह की समस्या नजर नहीं आ रही है।

शुभ रंग: हल्का गुलाबी

शुभ अंक: 21

शुभ समय: सुबह 9 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक



तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

बच्चों की शिक्षा को लेकर आज आप चिंतित रहेंगे। यदि आपके बच्चे छोटे हैं तो इस समय आपको उनकी पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए अन्यथा वे काफी पीछे रह जाएंगे। जीवनसाथी के साथ किसी बात पर अनबन हो सकती है। आप ज्यादा उग्र न हों और शांति से अपनी बात रखने की कोशिश करें। पैसों के मामले में दिन सामान्य रहेगा। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए आपको कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। इसके अलावा आपको अनावश्यक खर्चों से भी बचने की सलाह दी जाती है। कामकाज के मोर्चे पर दिन बहुत ही व्यस्त रहेगा। आज आपके पास कई ऐसे काम होंगे जिन्हें आज ही आपको निपटाना होगा। स्वास्थ्य की बात करें तो ज्यादा देर तक भूखा रहने की आपकी आदत आपकी मुसीबतें बढ़ा सकती हैं।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 38

शुभ समय: शाम 7 बजे से रात्रि 9 बजे तक



वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

यदि आज आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम न मिले तो ऐसे में आपको निराश होने की जरूरत नहीं है। आपको समझना होगा कि हर दिन एक जैसा नहीं होता है। आप अपनी ओर से निरंतर प्रयास करते रहें, जल्द ही इसका अच्छा फल आपको मिलेगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में अपने काम से काम रखने में ही आपकी भलाई है। बेवजह की बातों को लेकर सहकर्मियों के साथ टकराव से बचें। अगर आप सोना चांदी का व्यापार करते हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही लाभदायक रहेगा। आपको बड़ा आर्थिक फायदा मिलने की संभावना है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। घर के सदस्यों के साथ रिश्ते में तालमेल बना रहेगा। इस समय आपके जीवनसाथी को अपने स्वास्थ्य के प्रति अधिक सचेत रहने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 12

शुभ समय: सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक



धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

यदि आपको अपने महत्वपूर्ण फैसले लेने में दिक्कत महसूस हो तो आपको अपने किसी करीबी मित्र या अपने बड़ों से सलाह लेकर ही अंतिम निर्णय लेना चाहिए। जल्दबाजी में लिए हुए फैसले अकसर गलत साबित होते हैं। नौकरीपेशा जातकों को विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। दफ्तर में आपको अपने बॉस के अनुसार ही चलना होगा। इसमें आपकी ही भलाई है। बीच में अपने स्वाभिमान को लाना आपके लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है। घर का माहौल सामान्य रहेगा। माता-पिता से जुड़ी किसी चिंता से आज आपको छुटकारा मिल सकता है। पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। कोई बड़ा खर्चा करने के लिए दिन अनुकूल नहीं है।

शुभ रंग: गहरा नीला

शुभ अंक: 8

शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक



मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। अगर आप अपना कारोबार बढ़ाना चाहते हैं और इसके लिए आपने बैंक से लोन के लिए अप्लाई किया है तो इस दिशा में आज आपको अच्छी खबर मिल सकती है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में अपने सहकर्मियों के साथ अपनी गुप्त बातें शेयर करने से बचने की सलाह दी जाती है। यदि आप ऐसा करते हैं तो आपके लिए बड़ी मुश्किल खड़ी हो सकती है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज किसी तरह की वित्तीय समस्या नहीं आएगी। वैवाहिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। आज आपके जीवनसाथी कुछ ज्यादा ही रोमांटिक मूड में रहेंगे। आज मानसिक रूप से आप काफी अच्छा महसूस करेंगे और शारीरिक रूप से भी आप काफी फुर्तीले रहेंगे।

शुभ रंग: मैरून

शुभ अंक: 11

शुभ समय: प्रातः 4:05 से दोपहर 12 बजे तक



कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

अगर आप कपड़े का व्यापार करते हैं तो आज आपके हाथ कोई बड़ा ऑर्डर लग सकता है। मुमकिन है इससे हाल ही में हुए आपके सारे नुकसान की भरपाई हो जाएगी। दूसरी ओर नौकरीपेशा जातकों को आज सफलता मिल सकती है। बातचीत में कुशलता आपका मजबूत पक्ष साबित होगी और आपका कोई बिगड़ा हुआ काम सरलता से पूरा हो जाएगा। पारिवारिक जीवन की बात करें तो पिछले कुछ समय से यदि घर का माहौल कुछ ठीक नहीं चल रहा है तो आज का दिन आपके लिए ढेर सारी खुशियां लेकर आएगा। परिजनों के साथ चल रही गलतफहमियां दूर होने से आपके रिश्तों में एक बार फिर प्यार और अपनापन देखने को मिलेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 20

शुभ समय: सुबह 7:15 से दोपहर 2:05 तक


मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

पैसों की स्थिति में गिरावट संभव है। अचानक कोई बड़ा खर्चा होने से आपका बजट असंतुलित हो सकता है। पैसों के मामले में आपको इस समय सोच समझकर ही खर्च करना चाहिए। अगर आप जॉइंट फैमिली में रहते हैं तो परिजनों के साथ अपना तालमेल अच्छा रखने की कोशिश करें। इस तरह छोटी-छोटी बातों पर अनबन आपके रिश्तों के लिए ठीक नहीं है। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। नौकरी हो या व्यापार आज किसी तरह की समस्या नहीं आएगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए ठीक नहीं है। पीठ दर्द की शिकायत हो सकती है। बेहतर होगा आप वजनदार चीजें उठाने से बचें।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 24

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 5:45 तक







डेस्क

No comments