Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

18 अगस्त का राशिफल: इस राशि वालों के लिए आज खुल सकता हैं तरक्की का द्वार





मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

आपके स्वभाव में आज परिवर्तन देखने को मिलेगा। आपको काफी चिड़चिड़ापन और झुंझलाहट महसूस होगी। ऐसे में आपके बिगड़े हुए बोल दूसरों की भावनाओं को ठेस पहुंचा सकते हैं। बेहतर होगा इस बात का आज ध्यान रखें। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहेगा। दफ्तर में अचानक आपको आपके प्रमोशन की खुशखबरी मिल सकती है। वहीं दूसरी ओर व्यापारी वर्ग को आज कुछ संभलकर रहना होगा। आपको विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपका क्रोध आपके नुकसान की वजह बन सकता है। घर का वातावरण अच्छा रहेगा। पिता के साथ आपकी कोई महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है। स्वास्थ्य की बात करें तो शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत रहने के लिए आप रोजाना योग और ध्यान करें।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 15

शुभ समय: सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक



वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

आज दिन की शुरुआत काफी अच्छी होगी। आपको किसी सुखद समाचार की प्राप्ति हो सकती है। कामकाज के मोर्चे पर आपको अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपको अपनी मेहनत का उचित फल मिल सकता है। वहीं व्यापार करने वाले लोगों को आज कोई बड़ा अवसर मिल सकता है जिससे आपकी आर्थिक समस्या का समाधान होगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल अच्छा रहेगा। हालांकि इस समय उनके स्वास्थ्य को लेकर अधिक सचेत रहने की सलाह दी जाती है। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपको मिलेगा। आपके स्वास्थ्य की बात करें तो आपको अपने खाने पीने की आदतों में कुछ बदलाव करने की जरूरत है। ज्यादा मीठा या चटपटा खाने से बचें।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 29

शुभ समय: प्रातः 4:35 से दोपहर 1 बजे तक







मिथुन (मई 20 से जून 20):

भविष्य को लेकर यदि आपके मन में कुछ आशंकाएं हैं तो उनके दूर होने की प्रबल संभावना है। आप अपनी ओर से अपने प्रयास और मेहनत जारी रखें, जल्द ही आपको उचित परिणाम की प्राप्ति होगी। घर में शांति बनाए रखने के लिए आपको अपनों के साथ संबंध ठीक रखने की जरूरत है। घर के किसी भी सदस्य के साथ आपकी अनबन चल रही है तो सारे मतभेदों को दूर करने की कोशिश करें। पैसों की स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। अगर आप कोई बड़ा खर्च करने के मूड में हैं तो आपको इससे बचने की सलाह दी जाती है। स्वास्थ्य की बात करें तो आज आप मांसपेशियों में खिंचाव और दर्द से परेशान रहेंगे। वजनदार चीजें उठाने से बचें।

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 7

शुभ समय: शाम 4:15 से रात्रि 10 बजे तक



कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

दफ्तर में यदि आप किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट को लीड कर रहे हैं तो आज आपको कुछ संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। सहकर्मियों के साथ आपकी अनबन हो सकती है। बेहतर होगा आप इस तरह की बातों से बचें और अपने काम पर फोकस करें। वहीं व्यापारियों की कोई बड़ी डील पक्की हो सकती है। पैसों को लेकर आज आपकी चिंता कुछ बढ़ती नजर आ रही है। आप अपने खर्चे सोच समझकर करें। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। परिजनों के साथ आज आप बहुत ही अच्छा समय गुजारेंगे। उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितयों में आपको अपने जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन सामान्य रहने के आसार हैं।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 14

शुभ समय: शाम 5:10 से रात्रि 9:50 तक



सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

स्वास्थ्य के प्रति आपको अधिक सचेत रहने की सलाह दी जाती है। अगर आपको थायराइड की शिकायत है तो आपको लापरवाही न करने की सलाह दी जाती है। कामकाज के मोर्चे पर दिन अच्छा है। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में अपने बेहतरीन प्रदर्शन के लिए आपको खूब तारीफें मिलेंगी। आपके बॉस आपके काम करने के तरीके से काफी प्रसन्न रहेंगे। वहीं बातचीत में कुशलता व्यापारियों का मजबूत पक्ष साबित होगी। आज कुछ बड़े ग्राहक व क्लाइंट आपसे बेहद प्रभावित होंगे। घर में शांति का वातावरण रहेगा। हालांकि कामकाज में व्यस्त रहने के कारण आज आपको परिजनों के साथ ज्यादा समय बिताने का मौका नहीं मिल पाएगा। पैसों की स्थिति में सुधार संभव है।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 26

शुभ समय: सुबह 8:55 से दोपहर 12 बजे तक



कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

कामकाज के मोर्चे पर यदि आप सफलता प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको और कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। यदि काम में आपका ज्यादा मन नहीं लग रहा है तो थोड़ी और कोशिश करें, आप अच्छी वापसी कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में खुशियां रहेगी। परिजनों के साथ आज का दिन मौज मस्ती में गुजरेगा। स्वयं के लिए अपनों का प्रेम देखकर आज आप काफी भावुक महसूस करेंगे। अगर आप शादीशुदा हैं तो जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता प्रगाढ़ होगा। आपके प्रिय का सहयोग विपरीत परिस्थितियों से निपटने में आपकी मदद करेगा। आर्थिक रूप से आप सुरक्षित महसूस करेंगे। मुमकिन है आज आप पैसों से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण फैसला भी लें। स्वास्थ्य की बात करें तो पुराने किसी दर्द से आपको राहत मिल सकती है।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 22

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8:55 तक



तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

पैसों को लेकर आपकी चिंता कुछ बढ़ती नजर आ रही है। आमदनी से अधिक खर्च हो सकता है। अगर आप अपने खर्चों का लेखा-जोखा ठीक से नहीं रखेंगे तो आने वाले दिनों में आपकी परेशानियां बढ़ सकती हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर रहने वाला है। हालांकि आपको अपने खाने पीने का अधिक ध्यान रखने की जरूरत है अन्यथा कमजोरी बढ़ सकती है। कामकाज की बात करें तो एक ओर जहां नौकरीपेशा जातकों का दिन सामान्य रहेगा। वहीं दूसरी ओर व्यापारियों को आज कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप कोई बड़ा निवेश करने वाले हैं तो अपना फैसला सोच समझ कर ही लें।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 19

शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक



वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

जीवनसाथी के साथ यदि कोई मनमुटाव चल रहा है तो आज का दिन सारे गिले-शिकवे दूर करने के लिए अच्छा है। पुरानी सारी बातों को भूलकर आप अपने रिश्ते को मजबूत बनाने की कोशिश करें। कामकाज की बात करें तो नौकरी हो या व्यापार आपको अपने काम पर पूरा ध्यान देने की जरूरत है। नौकरीपेशा जातक किसी महत्वपूर्ण मीटिंग को लेकर आज काफी व्यस्त रहेंगे। वहीं दूसरी ओर व्यापारियों को भी आज काफी कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। अगर आप लकड़ी का कारोबार करते हैं तो आज अच्छा मुनाफा आपके हाथ लग सकता है। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन खर्चीला रहेगा। हालांकि पैसों को लेकर आज किसी तरह की समस्या नहीं होगी। स्वास्थ्य की बात करें तो आज आप शारीरिक और मानसिक रूप से काफी अच्छा महसूस करेंगे।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 8

शुभ समय: सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक



धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

कामकाज के मोर्चे पर आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आज आपके कठिन कार्य भी सरलता से पूरे हो जाएंगे। अगर आप किसी सॉफ्टवेयर कंपनी में नौकरी करते हैं तो आज आपके हाथ कोई ऐसा मौका लग सकता है जिससे आने वाले दिनों में आपके लिए तरक्की के मार्ग खुलेंगे। वहीं दवाई का कारोबार करने वाले लोगों को आज जबरदस्त फायदा होगा। अगर आप साझेदारी में कोई नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं तो आपको कोई बढ़िया प्रस्ताव भी मिल सकता है। पारिवारिक मोर्चे पर कुछ तनाव संभव है। पिता के स्वास्थ्य में गिरावट आने से आपकी चिंता कुछ बढ़ सकती है। बेहतर होगा आप उनकी अच्छी देखभाल करें।

शुभ रंग: गहरा लाल

शुभ अंक: 5

शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक



मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

इस वैश्विक महामारी के प्रति आपको अधिक सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। बेवजह घर से निकलने से बचें। आज आप अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। गुस्से में आकर गलत शब्दों का प्रयोग करने से बचें अन्यथा अपनों के साथ रिश्तो में कड़वाहट बढ़ सकती है। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में कोई महत्वपूर्ण कार्य सौंपा जा सकता है। अगर आप अपने वरिष्ठ अधिकारियों की सलाह अनुसार काम करेंगे तो आपको अच्छी सफलता मिलेगी। वहीं व्यापारी को जल्दबाजी में कोई भी व्यवसायिक निर्णय न लें अन्यथा आर्थिक नुकसान हो सकता है। सेहत की बात करें तो आज आपको काफी थकान और कमजोरी महसूस होगी। बेहतर होगा आप ज्यादा तनाव न लें और खुद को पर्याप्त आराम दें।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 16

शुभ समय: प्रातः 4:05 से दोपहर 3 बजे तक



कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

अगर आप कला के क्षेत्र से जुड़े हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहेगा। आपके हाथ कोई बेहतरीन मौका लग सकता है। वहीं व्यापार से जुड़े लोगों को आज उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं मिल पाएगा। हालांकि आपको निराश होने की जरूरत नहीं है, जल्द ही परिस्थिति में सुधार आने की संभावना है। पिछले कुछ दिनों से यदि आपके घर का माहौल ठीक नहीं चल रहा है तो आपको अपनी ओर से वातावरण को प्रफुल्लित करने की पूरी कोशिश करनी चाहिए। बेहतर होगा आज आप अपनों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताएं और सारे मतभेदों को दूर करने की कोशिश करें। आर्थिक रूप से आप मजबूत रहेंगे। आज आप कोई बड़ी खरीदारी भी कर सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल रहेगा।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 11

शुभ समय: सुबह 6:55 से शाम 4 बजे तक



मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

अगर आप नौकरी करते हैं और अपने वेतन को लेकर कुछ चिंतित हैं तो अपने बॉस से बात करने के लिए दिन अच्छा है। आप खुलकर और पूरे आत्मविश्वास के साथ अपना पक्ष रखें। वहीं व्यापारियों को आज लाभ मिल सकता है। लंबे समय से रुका हुआ आपका कोई प्रोजेक्ट दोबारा शुरू हो सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। परिजनों के साथ आपका रिश्ता अच्छा रहेगा। आपको अपने माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। आप शादीशुदा हैं तो आज का दिन आपके वैवाहिक जीवन के सबसे अच्छे दिनों में से एक होगा। जीवनसाथी की ओर से आपको कोई खूबसूरत सरप्राइज मिल सकता है। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 9

शुभ समय: शाम 6:15 से रात्रि 9 बजे तक





डेस्क

No comments