Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

जाने कहां बारिश से विकास वाला नाला बना झील


रसड़ा (बलिया): बारिश से आदर्श नगर पालिका के विकास के सभी दावों को  पोल खोलकर रख दी। नगर की कई प्रमुख बस्तीया  झील की शक्ल अख्तियार कर चुकी हैं।  विकास वाला नाला से ओवरफ्लो हुए नालों का पानी लोगों के घरों तक में पहुंच गया है। दिलचस्प बात तो ये है कि जलजमाव की इस समस्या से नगर की पानी टंकी से तहसीलदार बगला भी अछूती नहीं हैं। यहां भी पानी तालाब में तब्दील हो चुकी हैं, जिसके चलते लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
नगर  की पानी टंकी रोड़ वार्ड संख्या 5 नाला के दोनों साइड वार्डो की हालत भी बेहद बदतर है। यहां स्थित घरों में नाला का पानी घुस गया है। जिससे यहां के लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।

 वहीं नगर पालिका के निचले इलाकों वार्ड संख्या 1 की बात करें तो यहां स्थिति और भी बदतर है।
 आलम यह है कि इन इलाकों के लोगों ने अपने घरों के निचले हिस्से में आना जाना  बंद कर दिया है। बारिश के चलते नगर  में जिस तरह से जलजमाव की समस्या सामने आई है, इससे आदर्श नगर पालिका द्वारा किए गए विकास कार्यों पर सवाल खड़े हो गए हैं। आदर्श नगर पालिका का दावा है कि वह नालों की सफाई व निर्माण पर 20वर्षो में  करोड़ों रुपए खर्च कर चुकी है। लेकिन सवाल ये है कि जब नगर पालिका नालों को साफ कर चुकी है तो सड़कों पर पानी क्यों भर रहा है?


नाले साफ होने के बावजूद आखिर जल निकासी क्यों नहीं हो रही  हो सकता है कि नगर पालिका ने नालों की सफाई की दिशा में कुछ कार्य किए हों, लेकिन क्या ये कार्य 20वर्षो से जलजमाव गंदगी मंछरो की समस्या से निपटने के लिए पर्याप्त हैं। मौजूदा स्थिति को देखकर ये कहा जा सकता है कि नगर पालिका को अभी काफी कार्य करने की ज़रूरत है।




हालांकि नगर पालिका में देखा जाए तो कुल 25 वार्ड है और लगभग सैकड़ों सफाई कर्मचारी जिसमें 50 परमानेंट व आधे मानदेय पर सफाई कर्मचारी हैं इसके बाद भी लोगों को विकास वाला नाला का सफाई निर्माण आखिर कब तक होगा हुजुर।
पूरी खबर पर संवाददाता ने कार्यवाहक अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सोनी जी के मोबाइल पर दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजें तक उनका पक्ष जानने की कोशिश किया मगर हुजुर का मोबाइल स्वीच ऑफ रहा।




रिपोर्ट पिंटू सिंह

No comments