Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

वरिष्ठ पत्रकार पशुपतिनाथ सिंह का निधन



दुबहड़, बलिया। स्थानीय क्षेत्र के ओझा कछुआ मिल्की गांव निवासी वरिष्ठ पत्रकार, पूर्व जिला पंचायत सदस्य व भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री पशुपति सिंह (65 वर्ष) का निधन शनिवार की शाम हो गया। उनके निधन की खबर सुनते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

उनकी अंत्येष्टि रविवार को भरसर स्थित जौहरी घाट पर की जाएगी। वे अपने पीछे दो पुत्र एवं तीन पुत्रियों को छोड़ गए हैं। जिनमें केवल एक बेटी का ही विवाह हुआ है। गौरतलब है कि पशुपति सिंह काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। कोरोना काल के विषम परिस्थितियों एवं अर्थाभाव के कारण उनका समुचित इलाज नहीं हो सका। वे कमला देवी बाजोरिया डिग्री कॉलेज दुबहड़ के पूर्व अध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी के बलिया जनपद के पूर्व  महामंत्री एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य के साथ साथ बलिया जनपद के विभिन्न समाचार पत्रों में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में काफी दिनों तक कार्यरत रहे। उनके निधन से राजनीतिक, सामाजिक एवं पत्रकारिता जगत के लोग काफी मर्माहत हैं।

रिपोर्ट:-नितेश पाठक

No comments