Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

बिहार चुनाव के जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर किया खुशी का इजहार

 


मनियर (बलिया)भारतीय जनता पार्टी के बिहार विधानसभा चुनाव में भारी जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनियर बस स्टैंड पर गुरुवार को एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।

मण्डल अध्यक्ष शितांषु गुप्ता ने कहा कि बिहार के चुनाव में भाजपा को बहुत बड़ी सफलता मिली है। तथा उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात, कर्नाटक व मणिपुर में हुए उप चुनाव में भाजपा की भारी जीत पर जनता ने यह संदेश दे दिया है। कि मोदी सरकार ने इस महामारी के दौर में देश हित में निर्णय लेकर आम जनमानस को सुरक्षित रखने में अहम योगदान दिया। जीत से उत्साहित कार्यकर्त्ताओं ने पटाखे बजाकर खुशी जाहिर की। इस मौके पर राजेश सिंह, गोपाल जी, राकेश पाठक, रविन्द्र सिंह, टुनटुन सिंह, दीपू सिंह, योगिन्द्र सिंह, सतीश सिंह, कंचन सिंह, बृजविहारी सिंह शारदा नन्द साहनी ,अजीत सिह, दीपु सिह, पिंक,ु शिवजी गुप्ता,मुन्ना पटेल, कृष्णा चौहान  आदि रहे।



राममिलन तिवारी

No comments