दीपावली विशेष :इस बार दीपावली में बन रहा है खास संयोग, मिल सकती है खास उपलब्धियां
रतसर (बलिया):रोशनी के पर्व दीपावली पर घरों की साफ सफाई के साथ ही हर कोई अपने-अपने तरीके से आकर्षक सजावट भी करता है। इसमें घर, आंगन, बाहर रंगोली और दीपों से सजावट भी देखते ही बनती है। इस बार दीपावली पर बहुत ही खास संयोग पड़ रहा है, दरअसल तन्त्र पूजा के लिए दीपावली पर्व को विशेष माना जाता है। इस वर्ष 14 नवम्बर, शनिवार को दीपावली तिथि पड़ी है। अध्यात्मवेता पं० भरत जी ने बताया कि 499 साल बाद ग्रहों का दुलर्भ योग देखने को मिलेगा। माना जाता है कि आर्थिक स्थिति को मजबूत करने वाला ग्रह गुरु और शनि है ऐसे में इस वर्ष दीपावली पर धन सम्बन्धी कार्यो में बड़ी उपलब्धी मिल सकती है क्योंकि ये दोनो ग्रह अपनी राशि में होगें।
दीपावली का शुभ मुहूर्त :
14 नवम्बर को चतुर्दशी तिथि पड़ रही है जो दोपहर 1 बजकर 16 मिनट तक रहेगी। इसके बाद अमावस्या तिथि का आरम्भ हो जाएगा जो 15 नवम्बर की सुबह 10 बजे तक रहेगी।
लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त:
दीपावली में गृहस्थीयों के लिए लक्ष्मी पूजन का मुहूर्त शाम 5 बजकर 28 मिनट से शाम 7 बजकर 24 मिनट तक सर्वश्रेष्ठ लक्ष्मी पूजा का मुहूर्त 5 : 49 से लेकर शाम 6:02 तक है। प्रदोष काल मुहूर्त शाम 5 :33 से रात्रि 8:12 तक वृषभ काल मुहूर्त 5 : 28 से रात्रि 7:34 तक साधकों के लिए महानिशिथ काल का मुहूर्त रात्रि 11:39 से लेकर रात्रि 12:32 तक एवं सिंह काल मुहूर्त रात्रि 12:01 से लेकर रात्रि 2 :19 तक है। इस अवधि में सभी श्रद्धालुओं को अध्यात्मिक आस्था के साथ मां लक्ष्मी और गणेश का पूजन करना चाहिए।
रिपोर्ट : धनेश पाण्डेय
No comments