Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

शौच करने गई महिला के लिए काल बना कोहरा, गई जान

 


बलिया। सुखपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत धनौती में रविवार की सुबह शौच को बाहर गई महिला की पोखरे में गिरने से मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया। धनौती निवासी रमावती देवी 57 पत्नी सूरत राम रविवार की सुबह शौच के लिए घर से निकली। उस समय कोहरे के चलते कुछ दिख नहीं रह था। जब घंटों बाद वापस नहीं आई तो उसके घर के परिजन खोजने के लिए निकले। चारो तरफ देखने पूछने के बाद पोखरे के तरफ जाकर देखा तो उनके होश उड़ गए तथा वहीं दहाड़े मारकर रोने लगे। रोने चिल्लाने की आवाज सुन आसपास के सैकड़ों लोग इकठ्ठा हो गए। पोखरे के किनारे पानी में गिरी महिला को लोगों ने पोखरे से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों की मानें तो रविवार को गिरे कोहरे के चलते कुछ दिख नहीं रहा था। इसी बीच पैर फिसनले से गिर गई। ठंड के चलते अगर आवाज भी लगाई होगी तो कोई सुन नहीं पाया जिससे इनकी मौत हो गई।




रिपोर्ट धीरज सिंह

No comments