Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

तीन बेटों ने पिता और उसकी प्रेमिका को उतारा मौत के घाट

 




लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मंगलवार सुबह डबल मर्डर से सनसनी फैल गई। मड़ियांव थाना क्षेत्र में एक वृद्ध और उसकी प्रेमिका की गला घोंटकर हत्‍या कर दी गई। वृद्ध लंबे वक्‍त से परिवार से अलग प्रेमिका संग लिव-इन रिलेशन में रह रहा था। मामले में वृद्ध के तीन बेटे और दो पौत्रों को गिरफ्तार किया गया है। हत्या की वजह जमीनी विवाद बताया जा रहा है है।

मड़ियांव थानाक्षेत्र के केशवनगर निवासी 70 वर्षीय राम दयाल की पहली पत्नी की मौत हो चुकी थी। राम दयाल के परिवार में पहली पत्‍नी से तीन बेटे और दो पौत्र हैं। इंस्पेक्टर मड़ियांव विपिन कुमार सिंह ने बताया कि पहली पत्‍नी की मौत के बाद से राम दयाल का शांति देवी (60) के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगे। राम दयाल के पास इटौंजा में सड़क किनारे दो बीघा जमीन थी। राम दयाल, शांति देवी के कहने पर वह जमीन थोड़ी-थोड़ी करके बेच रहा था। इस बात को लेकर बेटों और पौत्र से उसका विवाद चल रहा था। बेटे जमीन बेचने का विरोध कर रहे थे। राम दयाल अपने तीन बेटों और दो पौत्र से अलग रहने लगा।

पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर ने बताया कि राम दयाल ने छह बिसवा जमीन का सौदा 57 लाख रुपए में किया था। उसका 11 लाख राम दयाल के खाते में और शांति के बेटे मोनू के खाते में चार लाख रुपया आया था। इसकी जानकारी राम दयाल के बेटे और दो पौत्र को गई। इसपर तीनों बेटे और पौत्र राम दयाल के घर पहुंचे, उन्होंने विरोध किया, जिसके बाद झगड़ा शुरू हो गया। इस दौरान तीनों बेटों और दो पौत्र ने मिलकर शॉल से गला घोंटकर राम दयाल और शांति देवी की हत्या कर दी थी। पांचों हत्यारोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है और पूछताछ की जा रही है।


डेस्क

No comments