Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

5 जनवरी का राशिफल: नये वर्ष का पहला मंगलवार इन राशियों के लिए रहेगा शुभ

 






मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

आज स्वास्थ्य का मामला कुछ ठीक नहीं रहेगा। आपकी थकान और कमजोरी बढ़ने से आप अच्छा महसूस नहीं करेंगे। ऐसे में आपको किसी अच्छे चिकित्सक से सलाह लेनी चाहिए। आज आपको कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेने से बचना होगा। भावनाओं में बहकर आप गलत फैसला ले सकते हैं। पारिवारिक जीवन की बात करें तो आपको अपने माता-पिता के विचारों को महत्व दें। यदि वे आपको कोई सलाह देते हैं तो उसे नजरंदाज करने की भूल न करें। जीवनसाथी के साथ आज पर्याप्त समय बिताने का मौका मिलेगा। यदि आपके बीच मनमुटाव चल रहा है तो सारे गीले शिकवे दूर करने के लिए दिन अच्छा है। आज काम के सिलसिले में अचानक आपको यात्रा करनी पड़ सकती है।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 38

शुभ समय: सुबह 7:55 से दोपहर 1:30 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

निजी जीवन में धूप छांव की स्थिति बनी रहेगी। आज आप पर जिम्मेदारियों का बोझ कुछ ज्यादा ही रहेगा। निजी और पेशेवर जीवन के बीच संतुलन बनाने में आपको काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। वहीं दूसरी ओर संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलने से आपको बड़ी राहत मिलेगी। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। अगर आप सोच समझकर खर्च करेंगे तो अच्छा होगा। व्यापारियों को ठीक ठाक आर्थिक फायदा हो सकता है। अगर आपका काम लकड़ी, ट्रांसपोर्ट, खाने पीने की चीज़ों आदि का है तो आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। बड़े व्यापारियों को निवेश से आपको बचना होगा। अपने महत्वपूर्ण फैसले समझदारी से लें। अगर आपकी सेहत पर नजर डालें तो आज कोई बड़ी समस्या नहीं होगी।

शुभ रंग: गहरा गुलाबी

शुभ अंक: 4

शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने के आसार हैं। नौकरी करने वाले जातकों को आज अपने लंबित कार्यों पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। आपकी छोटी सी गलती पर आपके बॉस कड़क रवैया अपना सकते हैं। वहीं दूसरी ओर व्यापारियों को अपना कारोबार आगे बढ़ाने के लिए कुछ महत्वपूर्ण और ठोस निर्णय लेने की जरूरत है। इस समय आपको एक अच्छे मार्केट रिसर्च की जरूरत है। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। परिजनों के साथ आपका रिश्ता अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य की बात करें तो आज आप सुस्त रहेंगे और अच्छा महसूस नहीं करेंगे। खुद को तरोताजा रखने के लिए आप सुबह जल्दी उठकर योग और ध्यान करें।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 15

शुभ समय: सुबह 6:45 से दोपहर 2:25 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा और आज आप सुख सुविधा की चीजों पर काफी धन खर्च कर सकते हैं। अगर आप नौकरी करते हैं तो आप पूरे जोश और आत्मविश्वास के साथ अपना काम करेंगे। आज बॉस आपकी तारीफ भी कर सकते हैं। साझेदारी में व्यापार करने वाले जातकों को अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। वैवाहिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ प्रेम में वृद्धि होगी। माता पिता का भी भावनात्मक समर्थन आपको मिलेगा। शाम को किसी धार्मिक स्थल पर जाने का मौका मिलेगा। सेहत का मामला आज ठीक रहेगा।

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 20

शुभ समय: सुबह 8:40 से दोपहर 12:30 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

आज के दिन आपको बहुत ही संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। दूसरों की बातों में आकर कोई भी फैसला लेने से बचें अन्यथा बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। कुछ लोग आपको आपके लक्ष्य से भटकाने की कोशिश कर सकते हैं। बेहतर होगा कि आप सूझबूझ से काम लें। व्यापारियों के लिए आज का दिन तनावपूर्ण रहेगा। आपका बनता हुआ कार्य अचानक बिगड़ सकता है जिससे भारी नुकसान संभव है। वहीं नौकरी करने वाले जातकों पर काम का बोझ बढ़ सकता है। इस तरह दबाव में काम करने से आपके प्रदर्शन में गिरावट आ सकती है। साथ ही आपका स्वास्थ्य भी प्रभावित हो सकता है। आपके लिए अच्छा यही होगा कि आप काम और स्वास्थ्य दोनों पर बराबर ध्यान दें। बाहर की परेशानी बाहर ही सुलझाएं, घर पर ऐसी बातों से बचें अन्यथा घर का माहौल बिगड़ सकता है।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 5

शुभ समय: सुबह 7:55 से दोपहर 1:30 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

आज आपको किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है जिसे सुनकर आपकी प्रसन्नता बढ़ जाएगी। घर का वातावरण काफी अच्छा रहेगा और आप परिजनों के साथ अपनी खुशियां बाटेंगे। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में आपका प्रदर्शन बहुत अच्छा रहेगा। यदि आप अपने उच्च अधिकारियों की सलाह अनुसार चलते हैं तो आने वाले दिनों में इसका अच्छा फायदा आपको हो सकता है। वहीं व्यापार करने वाले लोगों को आज बड़े आर्थिक लेन देन न करने की सलाह दी जाती है। साथ ही अगर आप किसी भी कानूनी मामले में अपने फैसले समझदारी से लेंगे तो अच्छा होगा। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन ठीक रहेगा। खर्चे कम होंगे और आपका बजट संतुलित रहेगा। स्वास्थ्य की बात करें तो आपकी सेहत अच्छी रहेगी और आप अपने मनपसंद व्यंजनों का जमकर आनंद उठाएंगे।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 30

शुभ समय: सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

अगर आप थका हुआ और बोझिल महसूस कर रहे हैं तो बेहतर होगा कि आज आप अपने काम से ब्रेक लें और आराम पर ध्यान दें। दोस्तों और परिवार के साथ समय बिताएं। इससे आपका तनाव कम होगा और आप अच्छा महसूस करेंगे। व्यापार करने वाले जातकों के मार्ग में आ रही बाधा आज दूर हो सकती है। पारिवारिक जीवन में शांति बनाए रखने के लिए छोटी छोटी छोटी बातों पर मनमुटाव से बचें। आपको अपने बर्ताव में नरमी लाने की जरूरत है। घर के छोटे सदस्यों के साथ सख्ती से पेश आने से बचें। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। आपके खर्चे बढ़ सकते हैं।

शुभ रंग: बैंगनी

शुभ अंक: 28

शुभ समय: दोपहर 1:55 से शाम 6 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

नौकरीपेशा जातकों को आज कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। आपको उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। अगर आप नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपको सफलता मिल सकती है। व्यापारियों के लिए आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण रहेगा। आपको किसी बड़ी से समस्या से छूटकारा मिल सकता है। छोटे व्यापारियों को आज अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। पैसों की बात करें तो अचानक धन लाभ की संभावना है। घर के माहौल में सकारात्मक बदलाव आएगा। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता मधुर रहेगा। एक दूसरे के प्रति आपका प्रेम बढ़ेगा। अपने प्रिय के साथ आप घूमने फिरने के लिए भी जा सकते हैं। स्वास्थ्य की बात करें तो खान पान में लापरवाही न करें।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 6

शुभ समय: सुबह 7:55 से दोपहर 1:30 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

जीवनसाथी के साथ यदि आपकी अनबन चल रही है तो आज का दिन आपके लिए कुछ राहत भरा साबित होगा। आपके प्रिय आज अपनी सारी नाराजगी भूल कर प्यार से आपकी ओर अपना हाथ बढ़ा सकते हैं। संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। नौकरी करने वाले लोगों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आप पूरी मेहनत से और समय पर अपना काम पूरा करेंगे। व्यापारियों के लिए आज का दिन लाभकारी रहेगा। आपके हाथ कोई बढ़िया आर्डर लग सकता है। आपका कारोबार तेज गति से आगे बढ़ेगा। हालांकि आपको समय का पूरा ध्यान रखना होगा। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। अटका हुआ आर्थिक लेन देन आज पूरा हो सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल रहेगा। आज आप काफी तरोताजा और ऊर्जावान रहेंगे।

शुभ रंग: क्रीम

शुभ अंक: 28

शुभ समय: सुबह 7:05 से शाम 4:15 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

यदि आप विद्यार्थी हैं और आपकी पढ़ाई लिखाई में कोई बाधा आ रही है तो आपकी परेशानी दूर हो सकती है। आप मन लगाकर पढ़ाई का पाएंगे। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। आपको महत्वपूर्ण कार्य आज समय पर पूरा हो जाएगा। वहीं दूसरी ओर व्यापारियों के लिए भी आज का दिन कुछ बेहतर साबित रहेगा। आपको बड़ा आर्थिक फायदा हो सकता है। निजी जीवन की बात करें तो किसी मित्र से आपकी अनबन हो सकती है। आपको बहसबाजी या अपशब्दों का प्रयोग करने से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा मामला काफी बिगड़ सकता है। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 29

शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 9 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

आज आपका मूड बहुत ही अच्छा रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा और आपको मानसिक शांति की अनुभूति होगी। नौकरी करने वाले जातकों को अपनी मेहनत का अच्छा फल मिल सकता है। आपके बॉस आपके काम को खूब सराहेंगे। उनकी ओर से आपको कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। वहीं व्यापार करने वाले लोग यदि किसी नयी परियोजना पर काम शुरू करना चाहते हैं तो इसके लिए दिन अच्छा है। आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। माता पिता के साथ संबंध मधुर रहेंगे। अगर आप अविवाहित हैं तो आपके लिए विवाह का कोई प्रस्ताव आ सकता है। आप जल्द ही सात फेरे ले सकते हैं। स्वास्थ्य के मामले में दिन बहुत ही बढ़िया है।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 12

शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 4:25 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

अगर आप तरक्की चाहते हैं तो आपको कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। केवल ख्याली पुलाव पकाने से बचें। आज किसी करीबी की ओर से आपको धोखा मिल सकता है। आप काफी उदास रहेंगे और आपकी भावनाओं को भी ठेस पहुंच सकती है। पारिवारिक जीवन में शांति रहेगी। परिजनों का प्रेम और समर्थन मिलेगा। अगर आप व्यापार करते हैं तो पैसों को लेकर आप कुछ चिंतित रहेंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य को पूरा करने में आपको काफी कठिनाई महसूस हो सकती है। सेहत के मामले में लापरवाही न करें। यदि आपको कोई परेशानी हो रही है तो फौरन डॉक्टर से सलाह लें।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 5

शुभ समय: दोपहर 1:30 बजे से शाम 7 बजे तक


डेस्क

No comments