Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

गाजे बाजे के साथ निकली राम मन्दिर निर्माण धन समर्पण जनजागरण शोभा यात्रा



बेल्थरारोड, बलिया। राम मन्दिर निर्माण हेतु निधि समर्पण अभियान को जन जन तक पहुंचाने के लिए मंगलवार को जनता इंटर कालेज नगरा के मैदान से विशाल जन जागरण शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा वैदिक विद्वानों के मंत्रोच्चार के साथ शुरू हुई।यात्रा में शामिल अयोध्या से आए राम जानकी की झांकियां लोगो का मन मोह रही थी।

             शोभा यात्रा इंटर कालेज मैदान से आरम्भ होकर गड़वार मोड़ पहुंची। वहा से बेल्थरारोड मार्ग में जहागीरापुर तक, सिकंदरपुर मार्ग में काली मन्दिर तक तथा घोसी मार्ग में चचयां स्थित गुरु बाबा मन्दिर पर पहुंच कर समाप्त हुई। हाथी घोड़े, गाजे बाजे, झंडा पताका एवं झांकियों से सुसज्जित शोभायात्रा में शामिल पुरुष महिलाओ एवं युवा भक्तो का जोश देखते बन रहा था। जय श्रीराम के नारे से पूरा नगर क्षेत्र भक्तिमय हो गया था। पूरे नगर पंचायत क्षेत्र में जगह जगह लोगो ने शोभा यात्रा पुष्प वर्षा कर अभिनंदन किया। हनुमान चौक पर सार्वजनिक राम लीला समिति के पदाधिकारियों राजेश गुप्ता डिपू,ओके जायसवाल, पवन गुप्ता आदि ने माल्यार्पण एवं पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। वहीं दर्जनों महिलाओं ने राम जानकी की झांकी की आरती उतारी। इससे आगे बढ़ने पर पूर्व प्रमुख निर्भय प्रकाश एवं प्रतीक प्रकाश ने शोभायात्रा का स्वागत अभिनंदन किया। शोभायात्रा में नाथ बाबा मठ के महंत कौशलेंद्र गिरी, जिला महामंत्री आलोक शुक्ल,भाजपा मण्डल अध्यक्ष अरविंद नारायण सिंह, हियुवा नेता राजीव सिंह चंदेल,शशि प्रकाश तिवारी, अशोक गुप्ता, जय प्रकाश जायसवाल, राजू सोनी, रामायण ठाकुर, फतेह बहादुर सिंह, गुड्डू पांडेय, देवनारायण प्रजापति, प्रेम प्रकाश सिंह,गणपति गोड़, लाल बहादुर सिंह, धर्मराज सिंह विक्की सहित हजारों लोग शामिल रहे। शोभा यात्रा के साथ थानाध्यक्ष विवेक पांडेय भारी पुलिस फोर्स के साथ चल रहे थे।


                                 

संतोष द्विवेदी

No comments