Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

नरहेजी पीजी कॉलेज में स्वामी विवेकानंद जयंती मनाई गई



बेल्थरारोड, बलिया। राष्ट्रीय युवा दिवस पर नगरा क्षेत्र के नरहेजी पीजी कॉलेज नरही में मंगलवार को राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनो इकाइयों द्वारा स्वामी विवेकानंद जयंती मनाई गई। जयंती समारोह का शुभारंभ प्राचार्या डॉ सुशीला सिंह ने स्वामी जी के छाया चित्र पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्जवलन कर किया।

            अपने संबोधन में प्राचार्या ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी युवाओं में राष्ट्रीय भावना का संचार करने,क्रांति जगाने तथा चेतना के प्रति जागरूक करने का कार्य करने वाले युगप्रणेता एवं राष्ट्र पुरूष थे। स्वामी जी कभी किसी का खुल कर विरोध नही किया लेकिन धर्म एवं राष्ट्रीयता की नई नई व्याख्या कर युवाओ में चेतना की चिंगारी जलाने का कार्य करते थे। कार्यक्रम अधिकारी डॉ कृष्णमोहन सिंह ने कहा कि स्वामी विवेकानंद हम सबके पथ प्रदर्शक थे।हमे उनके आदर्शो पर चलकर उनके सपनों का भारत बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका अदा करनी चाहिए। यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ श्वेता सिंह के नेतृत्व में दोनों इकाई के स्वयंसेवको की टोली ने रैली निकालकर विविध नारों से सुसज्जित होकर बैंक रोड होते हुए गाव में पहुंच कर ग्रामीणों को जागरूक की।कार्यक्रम में डॉ विकास रॉय, डॉ इन्द्रसेन सिंह, डॉ बलिराम रॉय, धनञ्जय शर्मा , डॉ रामजी सिंह, दिवाकर पाण्डेय, सुधीर कुमार एवं महाविद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी व स्वयं सेवी छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

                                   

संतोष द्विवेदी

No comments