Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

2022 में सपा की सरकार बनवाना मेरा मुख्य उद्देश्य:-धनजी यादव


दुबहर, बलिया : क्षेत्र के शिवपुर दीयर नई बस्ती व्यासी निवासी धनजी यादव को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार प्रदेश अध्यक्ष माननीय नरेश उत्तम पटेल के संतुति पर समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गिरी के द्वारा सयुस प्रदेश कार्यकारिणी का सदस्य मनोनीत किए जाने के उपरांत प्रथम जनपद आगमन पर क्षेत्रीय लोगों द्वारा सहरसपाली, उदयपुरा, शिवरामपुर, अखार ,शिवपुर दियर व्यासी में मुखिया सेवा संस्थान के तरफ से समाजवादी पार्टी की जिला कार्यकारिणी की सदस्य रामरति पाल के नेतृत्व में सैकड़ों युवाओं ने स्वागत किया। जनाडी, घोडहरा दुबहर, बसरिकपुर , नीरूपुर, हल्दी आदी जगहों पर जोरदार स्वागत किया गया।इससे पहले सतीश चंद्र कॉलेज चौराहे पर पूर्व चेयरमैन लक्ष्मण गुप्ता के नेतृत्व में ,भृगु आश्रम संजय उपाध्याय तथा कदम चौराहे पर सपा के जिला अध्यक्ष राज मंगल यादव जी के नेतृत्व में स्वागत किया गया।  

इस दौरान धनजी यादव ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गिरी के द्वारा मुझे जो जिम्मेदारी दी गई है उसका मैं बखूबी निर्वहन करुंगा।  बताया कि इस समय पूरे प्रदेश की जनता अखिलेश यादव जी की तरफ आशा भरी निगाहों से देख रही है।  कहा कि भाजपा के शासन में विकास का पहिया पूर्णतया रुक गया है। 

कहा कि भाजपा सरकार ने देश व प्रदेश की जनता को ठगने का काम किया है। भाजपा की गलत नीतियों के बदौलत हाहाकार मचा हुआ है। बतलाया कि प्रदेश की सरकार शासन के प्रत्येक मोर्चे पर विफल साबित हो चुकी है। 

 उन्होंने उपस्थित युवाओं से 2022 में सपा की सरकार बनाने का आग्रह किया।  सपा जिला कार्यकारिणी के सदस्य श्रीकांत गिरी मुन्ना, समाजवादी युवजन सभा के जिला अध्यक्ष प्रभु नाथ यादव, लोहिया वाहिनी के जिला अध्यक्ष आशुतोष ओझा ,प्रवीण सिंह ,नितेश यादव आदि लोगो ने सम्बोधित किया। इस मौके पर प्रमुख रूप से सभाजीत यादव गुड्डू , छितेश्वर यादव,

 कैप्टन यादव, सोनू यादव ,रंजन यादव, रितेश पाठक, प्रवीण सिंह भूपेंद्र कुमार चंदन ,अजित सिंह यादव ,कृष्ण प्रताप यादव , मारकंडे यादव , राहुल अम्बेडकर , प्रिंस यादव मासूम, अमित पासवान  अखिलेश यादव  अजित पासवान , गुड्डू यादव , अजय सिंह , सत्येंद्र यादव,  रविंद्र पाल , मनीष पासवान,  अरुण सिंह  ,लक्की सिंह , झब्लू ठाकुर, रितेश कुमार,  अमित राय , धनु पांडे , हिमांशु उपाध्याय ,गोरख यादव आदि लोग मौजूद रहे।  संचालन समाजवादी गायक विदेशी लाल यादव ने किया।



रिपोर्ट : नितेश पाठक

No comments