Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

मनियर ब्लॉक में 134 में 132 सदस्यों ने किया मतदान,दो रहे वंचित


 



मनियर बलिया। विकास खंड कार्यालय मनियर पर स्थानीय निकाय विधान परिषद सदस्य का चुनाव कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शनिवार  को सम्पन्न  हुआ। मनियर मे  47 ग्राम  प्रधान, 69 क्षेत्र पंचायत सदस्य,3 जिला पंचायत सदस्य, 14 सभासद ,1 चेयरमैन सहित कूल 134 मत था जिसमें 132 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग नही  किया। जिसमे एक क्षेत्र पंचायत सदस्य व एक प्रधान बाहर होने के कारण अपने मत का प्रयोग नहीं कर सके। ए आर ओ मनियर मलिक मोहम्मद सलीम प्रधानाचार्य राष्ट्रीय पॉलिटेक्निक स्कूल महिला तीखमपुर बलिया ने बताया कि कुल 134 में से 132 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। 2 मतदाता मतदान करने नहीं आए।बताते चलें कि मनियर बस स्टैंड पर ही अपने अपने पक्ष में मतदान कराने के लिए भाजपा एवं सपा के कार्यकर्ता पंडाल लगाए हुए थे। धीरे-धीरे मतदाता मतदान केंद्र विकासखंड मनियर कार्यालय पहुंचे और वहां अपने मत का प्रयोग किया। किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो इसलिए पुलिस बल चाक-चौबंद रही। गेट पर ही मतदाताओं के सर्टिफिकेट चेक करने के बाद ही पुलिस उन्हें अंदर प्रवेश करा रही थी।


रिपोर्ट राम मिलन तिवारी

No comments