Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

सनबीम स्कूल के प्रांगण में राष्ट्रीय खेल दिवस पर खेल प्रतियोगिता व खिलाड़ी सम्मान समारोह का होगा आयोजन

 


  रिपोर्ट : धीरज सिंह


बलिया : अगरसंडा ग्राम स्थित सनबीम स्कूल अपने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए सदैव  जाना जाता है। विद्यालय  स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क का निर्माण होता है कि उक्ति को चरितार्थ करते हुए अपने विद्यार्थियों को शैक्षिक क्षेत्र के साथ साथ क्रीड़ा क्षेत्र में भी विकसित करने हेतु सदा प्रयासरत रहता है।इसी कारण विद्यालय के खिलाड़ी सदैव सफल होते हैं।

     विदित हो की 29 अगस्त को "राष्ट्रीय खेल दिवस" के अवसर पर विद्यालय प्रांगण में वॉलीबॉल और बास्केटबॉल का जनपदीय अंतर विद्यालयी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य जनपद में अंतर विद्यालयी खेलों के आयोजन की संस्कृति विकसित करना है। प्रतियोगिता में जनपद की आठ - आठ  टीमें क्रमशः बास्केटबॉल एवम वॉलीबॉल की प्रतिभाग करेंगी। जिले में खेल के वातावरण को सशक्त बनाते हुए खिलाड़ियों को अधिकाधिक अवसर प्रदान करना इस प्रतियोगिता का लक्ष्य है।

     इस अवसर पर जिले के उन समस्त खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया जिन्होंने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सफलता प्राप्त अंतर्राष्ट्रीय पटल पर जिले का नाम रोशन किया है। इन खिलाड़ियों में क्रमशः  तेहरान में  आयोजित जूनियर एशियन वॉलीबॉल चैंपियनशिप के पदक विजेता आदित्य राणा( सहारनपुर) , अतुल सिंह (गोरखपुर)एवम कुश सिंह(mau)को सम्मानित किया जाएगा।

   इस कार्यक्रम को संचालित करने पर अपनी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विद्यालय के निदेशक डॉ कुंवर अरूण सिंह ने कहा कि हमारा उद्देश्य ही है बलिया जिले में एक स्वस्थ खेल का वातावरण निर्मित करना जिससे बलिया के कोने में छिपी प्रतिभा को निखारा जाए  जिससे उन्हे राष्ट्रीय एवम अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेलने का अवसर प्रदान हो सके। इस आयोजन की समस्त तैयारियां पूर्ण हो चुकी है। खेल दिवस के दिन प्रातः 8 बजे इस आयोजन का उद्घाटन किया जाएगा।

No comments