Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

सपा कार्यकर्ताओं ने नगर पंचायत में निकाला बाईक जुलुस

 



मनियर, बलिया। नगर पंचायत चुनाव के तिथियों कि भले ही घोषित नहीं हुई है, लेकिन अपने अपने पार्टी के संभावित प्रत्याशीयो  अपने अपने प्रचार को धार देने में अपनी कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं।अलग अलग हथकन्डे अपना कर प्रचार प्सार मे लगे हुए है । सपा के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को अपने संभावित प्रत्याशी पुर्व चेयरमैन  ब्रह्म शक्ति सिह  उर्फ संजय सिंह के समर्थन में बाइको पर सपा का झंडा लगाकर बाईक  जूलूस मनियर परशुराम स्थान से निकाला । रैली परशुराम स्थान से होते हुए बडी बजार, चान्दुपाकड़, मनियर बस स्टैन्ड, देवापुर, उतर टोला होते हुए पुरे  नगर का भ्रमण करते हुए  परशुराम स्थान पर जाकर समाप्त हुई कार्यकर्ताओ जोश खरोश के साथ नारे भी लगाए। इसी क्रम में अन्य संभावित प्रत्याशीयों की हलचलें भी तेज हो गई है। तथा अपने अपने प्रचार प्रसार के लिए अलग अलग हथकंडे अपनाए जा रहे हैं।


प्रदीप कुमार तिवारी

No comments