Breaking News

Akhand Bharat

प्रदेश में व्याप्त हैं जंगलराज:- अरविंद गिरी गन कारोबारी आत्महत्या मामले में बोले सयुस के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष


 



बलिया:- नगर में गन कारोबारी नंद लाल गुप्ता द्वारा सूदखोरों की प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या मामले में समाजवादी युवजन सभा के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व  एम एल सी प्रत्याशी अरविंद गिरी ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कहा कि पूरे प्रदेश में इस समय जंगल राज कायम है।उन्होंने आरोप लगाया कि सूदखोरों को सत्ता का संरक्षण प्राप्त है।जिसके चलते सूदखोरों द्वारा व्यापारी वर्ग का आए दिन उत्पीड़न किया जा रहा है।कहा कि शहर के साथ साथ ग्रामीण इलाकों में भी सूदखोरों का आतंक व्याप्त है। 

उन्होंने शासन प्रशासन से आरोपियों के उपर कड़ी से कड़ी काररवाई करने की मांग के साथ कहा की समाजवादी पार्टी प्रताड़ित परिवार के साथ खड़ी है।



डेस्क बलिया

No comments