Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

सैनिकों के सम्मान में निकली भारत शौर्य तिरंगा यात्रा




रतसर (बलिया) अद्भूत साहस,शौर्य और पराक्रम से पाक परस्त आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर आपरेशन सिंदूर को सफल बनाने वाली देश की तीनों सैन्य शक्तियों के सम्मान में बुधवार को स्थानीय नगर पंचायत में पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी के नेतृत्व में भारत शौर्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।यह तिरंगा यात्रा बीका भगत के पोखरे से निकलकर गांधी आश्रम चौराहा होते हुए पकड़ी तर बाजार,दक्षिण चट्टी,सरस्वती भवन होते हुए पुनः बीका भगत के पोखरे पर सभा कर समाप्त हुई।तिरंगा यात्रा के दौरान उत्तर-प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी ने कहा कि हमारी सैन्य शक्तियों ने पाकिस्तानी आतंकी ठिकानों पर सटीक प्रहार कर सैकड़ों आतंकियों को मारकर,पहलगाम घटना में मारे गए बहनों के सिंदूर का बदला लिया है। पूर्व ब्लाक प्रमुख एवं भाजपा नेता विजय गुप्ता ने कहा कि भारतीय सैनिकों का गौरवशाली इतिहास रहा है,उनके सम्मान में पूरे देश में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। आपरेशन सिंदूर की सारगर्भित उपलब्धि राष्ट्र गौरव का प्रतीक है। भाजपा गड़वार मंडल के संयोजक टुनटुन उपाध्याय ने कहा कि हमें देश की सेना पर नाज है। पहलगाम हमले की जिस शौर्य और पराक्रम से हमारे सैनिकों ने बदला लिया उससे सभी हिन्दुस्तानियों का सर गर्व के साथ उठा हुआ है।आज उन्हीं वीर सैनिकों के सम्मान में तिरंगा यात्रा का आयोजन हुआ है। इस अवसर पर उपेन्द्र पाण्डेय,उमेश सिंह, शमीम ऊर्फ भोला,नथुनी सिंह,योगेश राय, सतीश गिरि,नरेन्द्र चौहान,राजेन्द्र तिवारी,अंजनी प्रधान सहित हजारो लोग शामिल रहे।


रिपोर्ट : धनेश पाण्डेय

No comments