महिलाओं व छात्राओं को किया जा रहा जागरूक
रेवती (बलिया) मिशन शक्ति फेज अभियान के तहत रेवती पुलिस द्वारा नगर के अलग अलग भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर महिलाओं व छात्राओं को जागरूक किया गया। थाना के समीप मुख्य मार्ग पर मिशन शक्ति प्रभारी उपनिरिक्षक गौतम सरोज, महिला कांस्टेबल बिंदू देवी,पीआरडी पूनम देवी ने अपने संबोधन में कहा कि राह चलते आपको कोई व्यक्ति परेशान करता है,पीछा करता है तो आपको डरने की जरूरत नहीं है। आप 1090,112 पर तुरंत काल करे। साईबर फ्राड के बारे में बताया कि किसी संदिग्ध व अंजाम व्यक्ति को अपना एटीएम पिन,सीवीसी नंबर न बताएं। किसी लिंक को इंस्टॉल भी न करें। अगर फ्राड होता है तो तत्काल 1930 पर शिकायत करें। इसी क्रम में अलग अलग स्थानों पर छात्रओं को भी जागरूक किया गया।
पुनीत केशरी
No comments