सपा का 14 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल पहुंचा गायघाट
रेवती (बलिया) सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर सपा जिलाध्यक्ष व विधायक संग्राम सिंह यादव , बैरिया विधायक जयप्रकाश अंचल तथा अनुसूचित जनजाति के राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्यास जी गोंड के संयुक्त नेतृत्व में 14 सदस्यीय सपा का प्रतिनिधि मंडल शुक्रवार के दिन गायघाट पहुंच कर मृतक कामजी गोंड के परिजनो से मिला तथा घटना का विस्तृत जानकारी हासिल किया।
कामजी के बेटा विशाल और भत्तीजा सन्नी ने उन्हें बताया कि 8 जुलाई को ही हम लोगो ने एसआई सचिन सरोज व सिपाही अंकित सिंह के वाट्सअप पर जानकारी देने के साथ ही जनसुनवाई पोर्टल पर घटनाक्रम को अपलोड किया गया था। पोर्टल पर जानकारी भी दी गयी है कि कार्यवाही के लिए संबंधित अधिकारी को निर्देशित कर दिया गया है । लेकिन प्रशासन 8 - 10 जुलाई तक शांत बैठ रहा। जब मौत की जानकारी मिली तो रेवती पुलिस पोस्टमार्टम पर पहुंच गयी और जब बलिया आते समय फेफना में ही अपने कवर में ले लिया।गड़वार के रास्ते आते समय पुलिस शव को छिनने की कोशिश किया। हमारे परिजन गाड़ी के सामने लेट गए और ग्रामीण जुटने लगे तो पुलिस पीछे हटी। अभी भी विवेचक सीओ मंजरी राव केस की लिपापोती में लगी है तथा पुराने केस खोलकर हम लोगो को जेल भेजने की धमकी दे रही है। घर की महिलाओ ने भी नेताओ के समक्ष आरोपियो को अब तक गिरफ्तार नहीं किए जाने का आरोप लगाया। बलिया जिला अस्पताल की जारी कामजी की रेफर पर्ची भी दिखाया जिसमें बीमारी के कालम मे फिजिकल एसाल्ट ( चोटिल) लिखा है। नेताओ ने कहा कि हमारी पाट्री आपके साथ है। तन मन धन तथा कानूनी रूप से आपको मदद दी जाएगी। रिपोर्ट बना कर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के पास भेजा जाएगा।प्रतिनिधि मंडल में बलिया सांसद सनातन पांडेय के पुत्र रामेश्वर पाण्डेय, सलेमपुर सांसद रमाशंकर विद्यार्थी के पुत्र शुभम राजभर , पूर्व मंत्री राम गोविंद चौधरी के पुत्र रणजीत चौधरी, सहतवार नगर पंचायत के अध्यक्ष प्रतिनिधि नीरज सिंह गुड्डू के अलावे समाजवादी बाबा साहेब अम्बेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिठाई लाल भारती, समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गिरि,प्रदेश सचिव राजेश गोंड,राष्ट्रीय सचिव हरिहर प्रसाद गोंड,राष्ट्रीय सचिव मुन्ना गोंड 'अंचल' तथा विधानसभा अध्यक्ष उदय बहादुर सिंह शामिल थे।
पुनीत केशरी


No comments