Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

शराब की दुकान को अन्यत्र हटाने के लिए महिलाओं सहित छात्राओं ने किया विरोध प्रदर्शन




रेवती (बलिया)  कुसौरीकला मुख्य संपर्क मार्ग पर स्थित सरकारी देशी शराब की दुकान को अन्यत्र हटाने के लिए क्षेत्र के कुसौरीकला ग्राम सभा की महिलाओं सहित छात्राओं ने गुरुवार की शाम जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

 आरोप लगाया कि सरकारी देशी की दुकान खुलने से वहां शराबियों का जमघट लगा रहता है। 

उक्त विरोध प्रदर्शन में छात्राए भी शामिल थी। जिन्हें स्कूल कोचिंग आने जाने में इस शराब की दुकान से असुरक्षा महसूस हो रही है। इन लोगो का कहना था कि शराब की इस दुकान को गाँव से थोड़ा दूर जगह पर खोला जाय।  दुकान को हटवाने के लिए आबकारी विभाग को भी पत्रक दे चुके है। कार्यवाही न होने पर आक्रोशित लोग दुकान पर पहुंच कर विरोध किया। उक्त विरोध प्रदर्शन में पूर्व प्रधान संदीप सिंह के अलावे रूनि देवी, लीलावती, सरस्वती, रामकिशोर सिंह, सुरेंद्र सिंह आदि लोग शामिल थे।




पुनीत केशरी

No comments