Kali Maa Pakri Dham

Breaking News

Akhand Bharat welcomes you

जानें आज दिनाँक 17/07/2026 का पंचांग व राशिफल

 


🚩🚩 जय माँ ललिते 🚩🚩

⚛️⚛️     🙏🙏  ⚛️⚛️

🔱🔱जय जय श्रीमहाकाल🔱🔱

📢    विश्व पुरोहित पंचांग   📢

☸️☸️  अथ पंचांग  🔯🔯

     दिनाँक 17/07/2026

🚩 दिन - शुक्रवार, तृतीया तिथि, शुक्ल पक्ष, आषाढ़ मास🚩

🕉️ ॐ श्रीपरमात्मने नमः॥ 🕉️  

🙏गीता का श्लोक 🙏

🕉️ *अथ प्रथमोऽध्याय* 🕉️

🙏🏻   अर्जुन उवाच 🙏🏻

 *श्लोक 👉*   दृष्ट्वेमं स्वजनं कृष्ण युयुत्सुं समुपस्थितम् ॥

सीदन्ति मम गात्राणि मुखं च परिशुष्यति ।

( गी०/01/28 )

 *अर्थ*👉  अर्जुन ने कहा! हे कृष्ण! युद्ध करने की इच्छा से तथा एक दूसरे का वध करने के लिए यहाँ अपने वंशजों को देखकर मेरे शरीर के अंग कांप रहे हैं और मेरा मुंह सूख रहा है।

🕉️ तिथि -- तृतीया 06:30 तक तत्पश्चात  चतुर्थी  

☸️  पक्ष --------- शुक्ल पक्ष

☸️ नक्षत्र -- मघा 06:35 तक तत्पश्चात पू०फाल्गुनी 

☸️ करण ---- गर 06:30 तक 

☸️करण --- वणिज 17:32 तक

🕉️ योग ----   व्यतीपात

22:45 तक तत्पश्चात वरियान

☸️ वार ------ शुक्रवार                          

 ☸️मास ------- आषाढ़ मास

☸️चन्द्र राशि -- सिंह 

☸️सूर्य राशि ----- कर्क 

☸️ऋतु  --------- वर्षा 

☸️आयन --------- दक्षिणायण ( दक्षिण गोल ) 

☸️ संवत्सर  -------- रौद्र

☸️विक्रम संवत  --------2083

☸️शाके --------1948

☸️कलियुगाब्द -------5128

⚛️सूर्योदय का मान लखनऊ⚛️

 🕉️सूर्योदय🌞05:22

🕉️ सूर्यास्त 🌕 19:01

☸️दिनमान ------ 13:39 पर

☸️रात्रिमान ---------- 10:21 पर 

☸️चन्द्रास्त 🌚 --- 09:21 (रात्रि में)

☸चन्द्रोदय🌙---  08:18 पर (सुबह)

    🌷🌷लग्न मिथुन 🌷🌷

ग्रह ✡️राशि ✡️अंश ✡️नक्षत्र 

सूर्य -- कर्क-- 00:13°--  पुनर्वसु 

चन्द्र -- सिंह -- 05:42°---  मघा 

 मंगल --- वृष --18:34°--  रोहिणी 

बुध --- मिथुन --24:06°-- पुनर्वसु 

गुरु -- कर्क --- 09:24°-- पुष्य 

शुक्र-- सिंह -- 13:48°-- पू०फाल्गुनी   

शनि-- मीन --20:26°-- रेवती 

राहु --कुम्भ --05:58°-- धनिष्ठा 

केतु ---सिंह--05:58°-- 

मघा  

🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩

राहुकाल ( दोपहर पहले ) 10:29 से 12:12 तक अशुभकारक 

यमकाल 15:37 से 17:19 तक अशुभकारक 

गुलिक काल 07:05 से 08:47 तक शुभकारक 

अभिजित मुहूर्त 11:44 से 12:39 तक शुभकारक 

 ♨️♨️ अग्निवास ज्ञान ♨️♨️ 

03+06+1 = 10 भागे 4 शेष 02 पाताललोक में हवन के लिए 

अशुभकारक ❌❌

🔱🔱 शिव वास ज्ञान  🔱🔱

 03+03+5= 11 भागे 7 शेष 04 क्रिडा़यां,,, अशुभकारक❌❌

✡️✡️ शूल विचार✡️✡️              

शुक्रवार पश्चिम दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए अगर यात्रा अति आवश्यक हो तो घी अथवा काजू   खाकर यात्रा कर सकते हैं,, शुक्रवार को पूर्व  दिशा की यात्रा शुभकारी होती है,,, परन्तु उषाकाल में यात्रा नहीं करनी चाहिए।

✡️आज क्या करें न करें ✡️   

शुक्रवार को दाढी ,बाल व नाखून कटवाने चाहिए क्योंकि,,,,ऐसा करने से लक्ष्मी की प्राप्ति होती है। 

 🌿 (ब्रह्मवैवर्त पुराण में लेख) 

         परन्तु जो लोग स्वयं प्रतिदिन दाढ़ी  बनाते हैं उन्हें कोई दोष नहीं होता है और न ही कोई लाभ या हानि नहीं होती है,,,🌿

🌿 आज तृतीया    तिथि है और तृतीया   तिथि में परवल तथा उससे बनी चीजों का सेवन वर्जित है क्योंकि,,,,  क्योकि ऐसा करने से शत्रुओं की वृद्धि होती है।🌿

❇️ गण्ड मूल समाप्त 18:34 पर❇️

✡️🙏🏻*राशि फल* 🙏🏻✡️

   *🐏मेष राशि>>* चू, चे, चो,ला, ली, लू, ले, लो, अ 

आज अपने दफ़्तर से जल्दी निकलने की कोशिश करें और वे काम करें जिन्हें आप वाक़ई पसंद करते हैं। जीवन के बुरे दौर में पैसा आपके काम आएगा इसलिए आज से ही अपने पैसे की बचत करने के बारे में विचार करें नहीं तो आपको दिक्कतें हो सकती हैं। घरेलू मामलों और काफ़ी समय से लंबित घर के काम-काज के हिसाब से अच्छा दिन है। ऐसे में कोई भी फैसला लेने से पहले आपको विचार अवश्य करना चाहिए। आपका दिमाग़ काम-काज की उलझनों में फँसा रहेगा, जिसके चलते आप परिवार और दोस्तों के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे। आज इस राशि के कुछ छात्र लेपटॉप या टीवी पर कोई मूवी देखकर अपना कीमती समय जाया कर सकते हैं। 

 *🐂वृष राशि>>* ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो 

आज मित्रों या परिवार के सदस्यों के साथ मौज-मस्ती भरी यात्रा आपको सुकून देगी। यदि शादीशुदा हैं तो आज अपने बच्चों का विशेष ख्याल रखें क्योंकि यदि आप ऐसा नहीं करते तो उनकी तबीयत बिगड़ सकती है और आपको उनके स्वास्थ्य पर काफी पैसा खर्च करना पड़ सकता है। ऐसे लोगों से हाथ मिलाएँ जो रचनात्मक हैं और जिनके ख़यालात आपसे मिलते हैं। आज ऐसे बर्ताव करें जैसे कि आप ‘सुपर-स्टार’ हैं, लेकिन सिर्फ़ उन चीज़ों की ही प्रशंसा करें जो उसके क़ाबिल हैं। वैवाहिक जीवन को अधिक सुखमय बनाने के आपके प्रयास उम्मीद से ज़्यादा रंग लाएंगे।

 *👭मिथुन राशि>>* का, की, कु, घ, ड, छ, के, को, हा 

आज किसी सज्जन पुरुष की दैवीय बातें आपको संतोष और ढांढस बंधाएंगी। जो लोग काफी वक्त से आर्थिक तंगी से गुजर रहे थे उन्हें आज कहीं से धन प्राप्त हो सकता है जिससे जीवन की कई परेशानियां दूर हो जाएंगी। आपका जीवनसाथी आपकी सहायता करेगा और मददगार साबित होगा।  दफ़्तर में आपको कुछ ऐसा काम मिल सकता है, जिसे आप हमेशा से करना चाहते थे। अपने बच्चों को आज समय का सदुपयोग करने की सलाह दे सकते हैं। लंबे अरसे के बाद जीवनसाथी के साथ काफ़ी वक़्त गुज़ारने का मौक़ा मिल सकता है।

 *🦀कर्क राशि>>* ही, हू, हे, हो, डा, डी डू, डे, डो 

आज अपनी शारीरिक चुस्ती-फुर्ती को बनाए रखने के लिए आप आज का दिन खेलने में व्यतीत कर सकते हैं। उन्हें पैसे लौटाकर आप आर्थिक तंगी में आ सकते हैं। आपको सलाह दी जाती है कि उधार लेने से बचें। रिश्तेदारों और दोस्तों से अचानक उपहार मिलेगा। कामकाज में थोड़ी मुश्किल के बाद आपको दिन में कुछ अच्छा देखने को मिल सकता है। आपका चुम्बकीय और ज़िन्दादिल व्यक्तित्व आपको सबके आकर्षण का केन्द्र बना देगा। 

 *🐅सिंह राशि>>* मा , मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे 

आज दुरुस्त रहने की पूरी उम्मीद है। अपने अच्छे स्वास्थ्य के चलते आज आप अपने दोस्तों के साथ खेलने का प्लान बना सकते हैं। धन की आवश्यकता कभी भी पड़ सकती है इसलिए आज जितना हो अपने पैसे की बचत करने का विचार बनाएं। आपको चिंतामुक्त होकर अपने क़रीबी दोस्तों और परिवार के बीच ख़ुशी के लम्हे तलाशने की ज़रूरत है। पैसे बनाने के उन नए विचारों का उपयोग करें, जो आज आपके ज़ेहन में आएँ। कई बार मोबाइल चलाते-चलाते आपको समय का पता ही नहीं चलता और फिर जब आप अपना समय बर्बाद कर चुके होते हैं तो आपको पछतावा होता है. आपको महसूस होगा कि आपका वैवाहिक जीवन बहुत ख़ूबसूरत है।

 *🙎‍♀️कन्या राशि>>* टो , पा , पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो 

आज तली-भुनी चीज़ों से दूर रहें और नियमित व्यायाम करते रहें। कार्यक्षेत्र में या करोबार में आपकी कोई लापरवाही आज आपको आर्थिक नुक्सान करा सकती है। दूसरों के मामलों में दख़ल देने से आज बचें। आज प्यार के मामले में सामाजिक बंधन तोड़ने से बचें। मशहूर लोगों से मेलजोल आपको नई योजनाएँ और आइडिया सुझाएगा। बातचीत में कुशलता आज आपका मज़बूत पक्ष साबित होगी। लोगों की दख़लअन्दाज़ी वैवाहिक जीवन में परेशानी खड़ी कर सकती है।

 *⚖️तुला राशि>>* रा , री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते 

आज दीर्घावधि मुनाफ़े के नज़रिए से स्टॉक और म्यूचुअल फ़ंड में निवेश करना फ़ायदेमंद रहेगा। प्यार, मेलजोल और आपसी जुड़ाव में इज़ाफा होगा। अपनी व्यक्तिगत भावनाएँ और गोपनीय बातें अपने प्रिय से बाँटने का सही समय नहीं है। काम के लिए मौक़े परिचित महिलाओं की ओर से आ सकते हैं। अपना समय और ऊर्जा दूसरों की मदद करने में लगाएँ, लेकिन ऐसे मामलों में पड़ने से बचें जिनसे आपका कोई लेना-देना नहीं है। आपका जीवनसाथी रोज़ाना की ज़रूरतों को पूरा करने से अपने हाथ पीछे खींच सकता है, जिसके चलते आपका मन उदास होने की संभावना है।

 *🦂वृश्चिक राशि>>* तो , ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू 

आज दूसरों की आलोचना करने की आपकी आदत के कारण आपको भी आलोचना का शिकार होना पड़ सकता है। अपना ‘सेंस ऑफ़ ह्यूमर’ दुरुस्त रखें और पलटकर तल्ख़ जवाब देने से बचें। ऐसा करने पर आप आसानी से दूसरों की कड़ी टिप्पणियों से निजात पा लेंगे। आपके पास आज पैसा भी पर्याप्त मात्रा में होगा और इसके साथ ही मन में शांति भी होगी। लोग आपको आशाएँ और सपने देंगे, लेकिन असल में सारा दारोमदार आपके प्रयासों पर रहेगा।  साझीदारी और व्यापार में हिस्सेदारी वग़ैरह से दूर रहें। उन चीजों को दोहराना जिनका अब आपके जीवन में कोई महत्व नहीं है, आपके लिए ठीक नहीं है। ऐसा करके आप अपना वक्त ही बर्बाद करेंगे और कुछ नहीं। आपको अपने जीवनसाथी की ओर से ख़ास तोहफ़ा मिल सकता है।

 *🏹धनु राशि>>* ये, यो, भा, भी, भू, ध, फ, ढ, भे, 

आज दूसरों की आलोचना करने की आपकी आदत के कारण आपको भी आलोचना का शिकार होना पड़ सकता है। अपना ‘सेंस ऑफ़ ह्यूमर’ दुरुस्त रखें और पलटकर तल्ख़ जवाब देने से बचें। ऐसा करने पर आप आसानी से दूसरों की कड़ी टिप्पणियों से निजात पा लेंगे। जो लोग अब तक पैसेे को बेवजह खर्च कर रहे थे आज उन्हें समझ आ सकता है कि पैसे की जीवन में क्या अहमियत है क्योंकि आज अचानक आपको पैसे की जरुरत पड़ेगी और आपके पास पर्याप्त धन नहीं होगा। एक नज़दीकी रिश्तेदार ख़ुद के लिए आपका ज़्यादा ध्यान चाहेगा, हालाँकि वह काफ़ी मददगार और ख़याल रखने वाला होगा। अपने प्रिय के साथ सैर-सपाटे पर जाते समय ज़िंदगी को पूरी शिद्दत से जिएँ। लोग आपको अपने बढ़िया काम के लिए कार्यक्षेत्र में पहचानेंगे। यात्रा के दौरान आप नयी जगहों को जानेंगे और महत्वपूर्ण लोगों से मुलाक़ात होगी। 

 *🐊मकर राशि>>* भो, जा , जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी 

आज ज़िंदगी की ओर एक उदार रवैया अपनाएँ। अपने हालात की शिकायत करने और उसे लेकर दुःखी होने से कुछ हासिल नहीं होने वाला। यह ज़्यादा मांगने वाली सोच जीवन की सुगंध को ख़त्म कर देती है और संतोषी जीवन की आशा का गला घोंट देती है। सट्टेबाज़ी से फ़ायदा हो सकता है। सबको अपनी महफ़िल में दावत दें। क्योंकि आपके पास आज अतिरिक्त ऊर्जा है, जो आपको किसी पार्टी या कार्यक्रम का आयोजन करने के लिए प्रेरित करेगी। करिअर के नज़रिए से शुरू किया सफ़र कारगर रहेगा। लेकिन ऐसा करने से पहले अपने माता-पिता से इजाज़ता ज़रूर ले लें, नहीं तो बाद में वे आपत्ति कर सकते हैं। उन चीजों को दोहराना जिनका अब आपके जीवन में कोई महत्व नहीं है, आपके लिए ठीक नहीं है। ऐसा करके आप अपना वक्त ही बर्बाद करेंगे और कुछ नहीं। विवादों की एक लम्बी कड़ी आपके रिश्तों को कमजोर कर सकती है अत: इसे हल्के में लेना ठीक नहीं होगा। 

 *⚱️कुम्भ राशि>>* गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा 

आजआपका तल्ख़ रवैया दोस्तों के लिए परेशानी पैदा कर सकता है। आप अच्छा पैसा बना सकते हैं, बशर्ते आप पारंपरिक तौर पर निवेश करें। आज आपको अपने होशियारी और प्रभाव का उपयोग संवेदनशील घरेलू मुद्दों को हल करने के लिए करना चाहिए। पेशेवर तौर पर आज का दिन सकारात्मक रहेगा। इसका भरपूर उपयोग करें। आज कुछ ऐसा दिन है जब चीजें उस तरह नहीं होंगी, जैसी आप चाहते हैं। 

 *🐟मीन राशि>>* दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा,ची

आज धैर्य बनाए रखें, क्योंकि आपकी समझदारी और प्रयास आपको सफलता ज़रूर दिलाएंगे। दोस्तों की मदद से वित्तीय कठिनाईयाँ हल हो जाएंगी। आपकी पारिवारिक सदस्यों को क़ाबू में रखने और उनकी न सुनने प्रवृत्ति की वजह से बेवजह वादविवाद हो सकता है और आपको आलोचना का सामना भी करना पड़ सकता है। आज हो सकता है कि पहली नज़र में ही आपको कोई पसंद कर ले। लंबित परियोजनाएँ पूरी होने की दिशा में बढ़ेंगी। साफ़गोई से अपने मन की बात कहने में  घबराएँ नहीं। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ कुछ बेहतरीन पल गुज़ार सकेंगे।  

   ☘️आपका दिन मंगलमय हो।☘️

🕉️ कुण्डली विचार, भविष्य की जानकारी, प्रश्न कुण्डली विचार हेतु  सम्पर्क कर  सकते हैं 

 ⚛️⚛️⚛️🙏🏻🙏🏻⚛️⚛️⚛️

  पंडित महेश मिश्र नैमिष धाम

      कर्मकाण्ड विशेषज्ञ 

   मडियाॅव थाने के पीछे सीतापुर रोड                 लखनऊ

☎️  संपर्क सूत्र

                  ---  9616515189

                  ---- 8858445389

---- 05223174201,



डेस्क

No comments