साईबर ठगी कर बैंक खाता से धोखाधड़ी कर निकाली गई धनराशि को पुलिस ने कराया पीड़ित के खाते में वापस
मनियर, बलिया । उल्लेखनीय है कि पीड़ित/ आवेदक मल्लौवां निवासी धनजी सिंह के बैंक खाते से दिनांक-25 जुलाई को रु0- 9,650/- का फ्राड किया गया। जिसकी जानकारी होने पर पीड़ित/ आवेदक उपरोक्त द्वारा एनसीपी एनसीआरपी व थाना स्थानीय पर शिकायत दर्ज कराया गया।नोडल साइबर सेल बलिया संजय वर्मा व थाना मनियर साईबर हेल्पडेस्क टीम द्वारा संबंधित बैंकिंग संस्थाओं एवं तकनीकी माध्यमों से धोखाधड़ी की गई धनराशि रु0- 9650/- रुपये मे से रु0- 3500/- को होल्ड कराया गया । तत्पश्चात होल्ड धनराशि 3500/- रुपये को रविवार को आवेदक उपरोक्त के बैंक खाते में वापस कराया गया है । अपनी धनराशि वापस प्राप्त होने पर आवेदक/ पीड़ित उपरोक्त द्वारा बलिया पुलिस एवं थाना- मनियर पुलिस टीम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सराहना की गई ।
रिपोर्ट- मनु तिवारी


No comments